IND vs ENG: लॉर्ड्स में हुई तीखी बहस पर बोले हैरी ब्रूक, टीम इंडिया पर लगा दिया बड़ा आरोप!

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन से दोनों टीमों के बीच बहस की शुरुआत हुई, जोकि मुकाबले के अंत तक देखने को मिली। मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने उस बहस को लेकर चौंकाने वाला जवाब दिया।

Harry Brook

Harry Brook

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी उस समय मजेदार हो गई, जब लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान दोनों टीमों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन से दोनों टीमों के बीच बहस की शुरुआत हुई, जोकि मुकाबले के अंत तक देखने को मिली। मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने उस बहस को लेकर चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर बड़ा आरोप भी लगा दिया।

विज्ञापन

तीखी बहस से रोमांचक बना लॉर्ड्स टेस्ट 

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और इंग्लिश सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली आमने-सामने आ गए थे। जिसके बाद ये बहस बचे हुए 2 दिन भी चली। जिसके बारे में पूछे जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैरी ब्रूक ने कहा, ‘मुझे बहुत तारीफ़ें मिली, सबने कहा कि यह देखना बहुत अच्छा था और ऐसा लग रहा था जैसे मैदान पर 11 बनाम 2 खिलाड़ी हैं और हम फील्डिंग कर रहे थे और यह बहुत मजेदार था। यह बहुत मज़ेदार था। यह थका देने वाला था, लेकिन हाँ, यह अच्छा था। इसने फील्डिंग को और भी मजेदार बना दिया।’

विज्ञापन

हैरी ब्रूक ने टीम इंडिया को बताया बहस के लिए जिम्मेदार 

इंग्लिश बल्लेबाज ने मैच में दोनों तरफ से दिखी आक्रामकता के लिए टीम इंडिया को ही जिम्मेदार बताते हुए कहा, ‘हाँ, बिल्कुल…और हम जितना हो सके खेल भावना के अनुसार खेलने की कोशिश करेंगे। और जैसा आपने कहा, उस रात जब बुमराह ने वो एक ओवर फेंका, तो उनके खिलाड़ी क्रीप्स (जैक क्रॉली) और डकी (बेन डकेट) की तरफ आक्रामक हो गए थे। इसलिए हमने उस पर गौर किया और फिर से सोचा कि अब उन पर पलटवार करने का सही समय है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ