IND vs ENG: ओवल में टीम इंडिया के साथ हुई बेईमानी? अंपायर ने खुलेआम दिया इंग्लैंड टीम का साथ! भड़के फैन्स

IND vs ENG: ओवल में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। फैन्स ने अंपायर कुमार धर्मसेना पर टीम इंडिया के साथ बेईमानी करने का आरोप लगाया है।

IND vs ENG

IND vs ENG

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर अहम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले सेशन में ही टीम इंडिया ने अपने दोनों ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का विकेट गंवा दिया है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल टीम की पारी को संवारने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

इंग्लिश फास्ट बॉलर्स जमकर कहर बरपा रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर आग की तरफ फैल रही है। इस फोटो को देखने के बाद भारतीय फैन्स बुरी तरह से भड़क पड़े हैं। फैन्स का कहना है कि ऑन फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने टीम इंडिया के साथ बेईमानी की और इंग्लैंड का एक डीआरएस बचा लिया।

विज्ञापन

टीम इंडिया के साथ हुई बेईमानी

दरअसल, यह घटना भारतीय पारी के 13वें ओवर में घटी। जोश टंग की इनस्विंगर गेंद सीधे साई सुदर्शन के पैर पर आकर लगी। गेंद इतनी कमाल की थी कि सुदर्शन का बैलेंस ही पूरी तरह बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। टंग समेत पूरी इंग्लिश टीम ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने सुदर्शन को नॉटआउट करार दिया। यह फैसला देते हुए अंपायर कुमार धर्मसेना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस फोटो में फैन्स के अनुसार धर्मसेना इंग्लैंड प्लेयर्स को यह बताते हुए नजर आ रहे हैं कि गेंद सुदर्शन के पैड पर नहीं, बल्कि बल्ले पर लगी है। फैन्स का कहना है कि धर्मसेना के कारण इंग्लिश टीम का एक डीआरएस बच गया। यानी अंपायर ने अनजाने में ही सही, लेकिन मेजबान टीम की मदद कर दी।

विज्ञापन

सस्ते में पवेलियन लौटे यशस्वी-राहुल

टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 9 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 2 रन बनाकर ही चलते बने। केएल राहुल ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन वह 14 रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए।

भारतीय टीम ने पांचवें टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 में चार बड़े बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि ऋषभ पंत की जगह पर ध्रुव जुरैल को विकेटकीपर के तौर पर मैदान पर उतारा है। करुण नायर की फिर से टीम में वापसी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ