IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने दिया जल्दी ड्रॉ करने का ऑफर, इस कारण से जडेजा-सुंदर ने किया था इनकार

IND vs ENG: आखिरी दिन के फाइनल सेशन में ऐसा समय भी आया जब बेन स्टोक्स ने मुकाबला जल्दी डॉ करने का ऑफर दिया। जिसे उस समय बल्लेबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने ठुकरा दिया।

Ben Stokes and Ravindra Jadeja, Washington Sunder

Ben Stokes and Ravindra Jadeja, Washington Sunder

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के पहले 4 दिन इंग्लिश टीम मुकाबले में बहुत आगे नजर आ रही थी। टीम इंडिया हार के बेहद करीब तक पहुंच गई थी। उस समय भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी अपने ऊपर ली और शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद आखिरी दिन के फाइनल सेशन में ऐसा समय भी आया जब बेन स्टोक्स ने मुकाबला जल्दी डॉ करने का ऑफर दिया। जिसे उस समय बल्लेबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने ठुकरा दिया। इसका कारण भी अब सामने आ गया है।

विज्ञापन

जडेजा-सुंदर ने ठुकराया बेन स्टोक्स का ऑफर 

ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय टीम ने जिसके बाद 358 रन बनाए। इंग्लिश टीम ने जवाब में 669 रन जड़ दिए। जिसके कारण इंग्लैंड के पास पहली पारी में 311 रनों की लीड हासिल हुई। जवाब में टीम इंडिया जीरो के स्कोर पर पहले ही ओवर में 2 विकेट गंवा चुकी थी।

विज्ञापन

साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल अपना खाता भी नहीं खोल सके। जिसके बाद केएल राहुल ने 90 रनों की पारी खेली, तो वहीं उनका साथ देते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 103 रन बनाए। जिसके बाद रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने अच्छी बल्लेबाजी की। जिसको देखकर बेन स्टोक्स ने मुकाबला 1 घंटे पहले ही ड्रॉ पर खत्म करने का ऑफर दिया। हालांकि रवींद्र जडेजा ने इससे साफ इनकार कर दिया। जिसमें उन्हें वाशिंगटन सुंदर का भी साथ मिला।

विज्ञापन

इनकार करने का कारण आया सामने 

जब बेन स्टोक्स ने ड्रॉ करने का ऑफर दिया। उस समय रवींद्र जडेजा 89 रनों पर खेल रहे थे। वहीं वाशिंगटन सुंदर भी 80 रनों पर नाबाद थे। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों ने शतक बनाने का फैसला किया। अंत में रवींद्र जडेजा ने नाबाद 107 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में अपना 5वां शतक जड़ा। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इसी के साथ सुंदर ने भी अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। इतने बड़े रिकॉर्ड के करीब होकर वो क्यों भला शतक बनाने से इनकार करते, अंत में भी मुकाबला ड्रॉ पर ही खत्म हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ