---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs BAN: रवींद्र जडेजा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कपिल देव के साथ इस एलीट लिस्ट में हुए शामिल

Ravindra Jadeja Record IND vs BAN: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने करियर में नित नए कीर्तिमान गढ़ते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जडेजा ने अपने नाम खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। जडेजा वनडे में 2,500 रन और 200 विकेट का डबल पूरा […]

---विज्ञापन---

Ravindra Jadeja Record IND vs BAN: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने करियर में नित नए कीर्तिमान गढ़ते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जडेजा ने अपने नाम खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। जडेजा वनडे में 2,500 रन और 200 विकेट का डबल पूरा करने वाले केवल दूसरे भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं। वह इस एलीट लिस्ट में कपिल देव के साथ शामिल हो गए हैं। इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।

वनडे में भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट के मामले में अनिल कुंबले सबसे ऊपर हैं। कुंबले ने 271 मैचों में 337 विकेट चटकाए हैं। वहीं जवागल श्रीनाथ ने 315, अजीत अगरकर ने 288, जहीर खान ने 282, हरभजन सिंह ने 269 और कपिल देव ने 253 विकेट लिए हैं। जबकि एक्टिव क्रिकेटर्स में शाकिब अल हसन (307), मिशेल स्टार्क (219), और टिम साउथी (214) के पास 200 से ज्यादा वनडे विकेट हैं।

---विज्ञापन---

अब तक केवल 11 खिलाड़ी ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में कपिल देव इस उपलब्धि को पाने वाले एकमात्र अन्य खिलाड़ी हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने वनडे करियर का अंत 225 वनडे मैचों में 3,783 रन और 253 विकेट के साथ किया।

---विज्ञापन---

जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक और उपलब्धि हासिल की। वह अब वनडे एशिया कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। एशिया कप में अब उनके नाम 24 विकेट हैं। इरफान पठान 22 विकेट लेकर उनसे पीछे हैं। वहीं एक्टिव क्रिकेटर्स में जडेजा वनडे एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह केवल मुथैया मुरलीधरन (30), लसिथ मलिंगा (29), अजंता मेंडिस (26), सईद अजमल (25) और चामिंडा वास (23) से पीछे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 15, 2023 06:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola