हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: 'अगर भारत क्रिकेट नहीं खेलता तो..' ट्विटर छा गए Ravichandaran Ashwin, ट्रोल को ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin IND vs BAN

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट जिताकर रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे एक बेहतरीन ऑलराउंडर क्यों हैं। अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ मुश्किल समय में मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 4 चौके-1 छक्का ठोक नाबाद 42 रन जड़कर टीम इंडिया को 3 विकेट से जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

बांग्लादेशी फैन ने मोमिनुल हक को अवॉर्ड देने की करी मांग

अश्विन द्नारा शेयर की गई इस तस्वीर पर एक बांग्लादेशी फैन ने कुछ ऐसा कमेंट किया जिसपर अश्विन का रिएक्शन भी आया। दरअसल, एक फैन ने कमेंट करते हुए अश्विन को ट्रोल करने की कोशिश की, शख्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपको प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मोमिनुल हक को देना चाहिए था, जिसने उस कैच को गिरा दिया, वरना भारतीय टीम 89 रन पर आउट हो जाती।’

और पढ़िए – आपको मिस्टर 360 डिग्री किसने बनाया है? Suryakumar Yadav ने आखिरकार खोल ही दिया ये बड़ा राज

विज्ञापन

अश्विन ने ट्रोल को दिया करारा जवाब

इस ट्रोल को जवाब देते हुए अश्विन ने कहा कि मुझे लगा था कि मैं तुम्हें ब्लॉक कर चुका हूं, माफी चाहूंगा वो दूसरा है उसका नाम क्या है? हां डेनियल अलेक्जेंडर। कल्पना करो कि अगर भारत क्रिकेट नहीं खेलता तो तुम दोनों क्या ही करते।’

और पढ़िए – Babar Azam ने कराची में मचाया कहर, तोड़ डाला बड़े-बड़े कप्तानों के रिकॉर्ड
और पढ़िए – AUS vs SA: किस्मत हो तो Elgar जैसी, सीधे स्टंप में टकरा रही थी गेंद, फिर भी नहीं गिरा विकेट, देखें

और पढ़िए – IPL 2023: MS Dhoni OR Stokes..कौन होगा CSK का कप्तान? Chris Gayle ने दिया सटीक जवाब

विज्ञापन

बिना लड़ाई के हारना पसंद नहीं- अश्विन

वहीं मैच के बाद अश्विन ने कहा कि- “मैं बिना लड़ाई के हारना पसंद नहीं करता। मैंने 8 साल की उम्र से हमेशा खुद को कठिन परिस्थितियों में रखा है। इसलिए मैं हर दिन कोशिश करता हूं और लड़ता हूं। मैं अपनी टीम के हर सदस्य की तरह हारना पसंद नहीं करता।” ये दो मौके हैं जहां मैं सही जगह काम आया।” “ऐसा करके बहुत खुशी हुई।”

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola