IPL 2023: MS Dhoni OR Stokes..कौन होगा CSK का कप्तान? Chris Gayle ने दिया सटीक जवाब

MS Dhoni OR Stokes Who will be captain Chris Gayle gave correct answer

MS Dhoni OR Stokes Who will be captain Chris Gayle gave correct answer

IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को ऑक्शन हो गया है। इस ऑक्शन के दौरान CSK यानी दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने तूफानी ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पर 16 करोड़ 25 लाख की भारी-भरकम बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा है। इस इंग्लिश टीम के सीनियर खिलाड़ी को CSK के भविष्य के कप्तान के तौर पर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन

अब बड़ा सवाल ये है कि अगले सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान कौन होगा? इस मसले पर आरसीबी के पूर्व ओपनर क्रिस गेल से अपनी राय दी है।

विज्ञापन

क्रिस गेल ने लिया इस दिग्गज का नाम

वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी रहे क्रिस गेल से जब पूछा गया कि CSK की कप्तानी किसे करनी चाहिए? इस पर गेल ने धोनी का नाम लिया। जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान क्रिस गेल ने कहा कि ‘धोनी, जब आप खेल रहे हों तो कप्तान आपको ही होना चाहिए।

विज्ञापन

युवाओं को धोनी से काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा

क्रिस गेल ने आगे कहा कि ‘ड्रेसिंग रूम में अब दो बेहतरीन दिमाग मौजूद रहेंगे, एक MS धोनी हैं और एक बेन स्टोक्स हैं। मेरे हिसाब से स्टोक्स, धोनी के काम में दखलंदाजी नहीं करेंगे। युवा खिलाड़ियों को स्टोक्स से काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। उनका होना काफी शानदार है और वो सीएसके टीम में डीजे ब्रावो की तरह हो सकते हैं।’

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महीश तीक्षणा, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जेमिसन, अजय मंडल, भगत वर्मा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ