IND vs AUS World Cup 2023: शुभमन गिल नहीं तो कौन? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जंग के लिए टीम इंडिया की संभावित Playing 11

ODI World Cup 2023: भारत विश्व कप का पहला मुकाबला कल यानी 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि क्या होने वाला है टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन।

IND Vs AUS World Cup 2023

रोहित शर्मा और पैट कमिंस।

ODI World Cup 2023: भारत विश्व कप का पहला मुकाबला कल यानी 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाला है। इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। भारत इस मुकाबले को अपने नाम कर विश्व कप का आगाज जीत के साथ करना चाहेगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को हराना इतना आसान नहीं होगा। माना जा रहा है कि यह मुकाबले काफी रोमांचक होने वाला है। इस विश्व कप से पहले ही भारत को बड़ा झटका लग गया है। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू के कारण पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या होने वाली है।

विज्ञापन

ईशान को मिलेगा गिल की जगह मौका

विज्ञापन

शुभमन गिल के पहले मुकाबले से बाहर होने के बाद उनकी जगह पर ईशान किशन को टीम में शामिल किया जाएगा। ऐसे में रोहित शर्मा और ईशान किशन भारत के लिए ओपनिंग करते दिखेंगे। पहली विकेट गिरने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आएंगे। वहीं, केएल राहुल भी फॉर्म में दिख रहे हैं, तो उन्हें भी टीम में शामिल किया जाएगा। अगर टीम के लिए इन 4 बल्लेबाजों में से कोई 2 बल्लेबाज भी बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं, तो टीम इंडिया शानदार स्कोर खड़ी कर सकती है।

विज्ञापन

गेंदबाजी में कहर ढाने को तैयार बुमराह

भारत के लिए गेंदबाजी की कमान मुख्य तौर पर जसप्रीत बुमराह और सिराज संभालते दिखेंगे। वहीं, शमी ने भी आखिरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई रिकॉर्ड बना दिए थे। ऐसे में भारत की गेंदबाजी भी काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है। ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा टीम की कमान संभालेंगे।

ये हो सकते हैं टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा(C), ईशान किशन, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ