भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में करारी हार मिली है। कंगारू टीम ने भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने छठा वनडे विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने छठा वनडे विश्व कप का खिताब जीता। वहीं टीम ने दो चैंपियंस ट्रॉफी, एक वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप टाइटल और एक टी20 विश्व कप का खिताब जीता है।
वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार चैंपियन बनी। वहीं 20 साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया फाइनल में हार गई।
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-
IND vs AUS: क्या अंपायर ने दिया गलत फैसला? फैंस के निशाने पर फिर आए Richard Kettleborough
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ट्रेविस हेड ने शतक जड़ दिया है। हेड अकेले ही पूरी इंडिया टीम पर भारी पड़ रहा है। अब भारत के लिए जीत काफी मुश्किल लग रही है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 49 रनों की जरूरत है।
भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं और टीम इंडिया को विकेट की तलाश है। ट्रेविस हेड अर्धशतक पूरा करके क्रीज पर टिके हैं। वहीं लाबुशेन भी क्रीज पर मौजूद हैं।
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर:-
World Cup में टीम इंडिया ने तोड़ा 48 साल पुराना रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाजों ने नंबर 1 बन रचा इतिहास
तेज गेंदबाजों ने शुरुआती तीन विकेट दिलवाए और उसके बाद 11वें ओवर में रवींद्र जडेजा आ गए। पहले ओवर से ही स्पिन का जलवा दिखा और जड्डू ने हेड को फंसाया।
भारत को तीसरा विकेट मिल गया है। जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 47 रन पर तीन विकेट है।
भारतीय टीम को दूसरी सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलवाई। उन्होंने मिचेल मार्श को 15 पर आउट किया और पवेलियन का रास्ता दिखाया।
रोहित शर्मा – 47 रन (31)
शुभमन गिल- 4 रन (7)
विराट कोहली- 54 रन (63)
श्रेयस अय्यर- 4 रन (3)
केएल राहुल- 66 रन (107)
रविंद्र जडेजा- 9 रन (22)
सूर्यकुमार यादव- 18 रन (28)
मोहम्मद शमी- 6 रन (10)
जसप्रीत बुमराह- 1 रन (3)
कुलदीप यादव- 10 रन (18)
मोहम्मद सिराज- 9 रन (8)
भारतीय टीम को पारी के दूसरे ओवर में ही पहला विकेट मिल गया है। मोहम्मद शमी नई गेंद लेकर आए और उन्होंने पहली गेंद पर ही डेविड वॉर्नर को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए फाइनल मुकाबले में 50 ओवर खेलकर 240 रन बनाए। टीम के सभी 10 विकेट गिरे। अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों की जरूरत है।
भारत को 226 के स्कोर पर 9वां झटका लगा है। जोश हेजलवुड ने सूर्यकुमार यादव को वापस पवेलियन भेजा।
भारतीय टीम को आठवां झटका लग गया है और एडम जैम्पा ने जसप्रीत बुमराह को पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत ने 214 के स्कोर पर 8वां विकेट खोया।
मिचेल स्टार्क ने अपना तीसरा विकेट लेते हुए मोहम्मद शमी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत को 211 के स्कोर पर 7वां झटका लगा।
केएल राहुल 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मिचेल स्टार्क ने उन्हें पवेलियन भेजा और भारत को छठा झटका लगा।
केएल राहुल 107 गेंदों पर 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मिचेल स्टार्क ने उनका विकेट लिया और भारत को छठा झटका दिया।
भारतीय टीम को 178 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा है। रवींद्र जडेजा 22 गेंदें खेलकर 9 रन ही बना सके और जोश हेजलवुड का शिकार बन गए।
केएल राहुल ने मुश्किल परिस्थितियों में टिके रहकर टीम इंडिया की पारी को संभाला है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ा।