IND vs AUS: फाइनल के बीच मैदान में घुसा शख्स, फिलिस्तीन का झंडा लेकर पहुंचा विराट के करीब

IND vs AUS Final: विराट कोहली का एक फैन फाइनल मुकाबले के बीच मैदान में घुस आया। इसके हाथ में फिलिस्तीन का झंडा भी था।

IND vs AUS Virat kohli Fan Breached Security Enters Ground in Final World Cup 2023

IND vs AUS Virat kohli Fan Breached Security Enters Ground in Final World Cup 2023

IND vs AUS Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में जारी है। इस मैच में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। शुरुआती झटकों के बाद एक बार फिर विराट कोहली क्रीज पर डटे हैं। पारी के 14वें ओवर में एक फैन घुसा और इस दौरान मौच को रोका गया। विराट कोहला का यह फैन था जो क्रीज पर आया और विराट के गले लगने लगा।

विज्ञापन

हाथ में था फिलिस्तीन का झंडा

इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली और इस फैन की तस्वीरें वायरल होने लगीं। इस फैन के हाथ में फिलिस्तीन का झंडा भी था और उसकी टी शर्ट पर पीछे फ्री फिलिस्तीन भी लिखा हुआ था। जब यह शख्स मैदान पर घुसा तो विराट और राहुल उसे दूर करने लगे। फिर कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मियों ने आकर इस शख्स को मैदान से बाहर कर दिया। ताजा अपडेट के अनुसार विराट के इस फैन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हालांकि, यह पहला ऐसा वाकया नहीं है जब कोई क्रिकेट फैन मैदान पर घुसा है। इससे पहले Jarvo नाम के एक फैन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह सुपरफैन अक्सर टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान में घुस जाता था। इस वर्ल्ड कप के दौरान भी जारवो चर्चा में आया था। लेकिन उसके बाद वो नहीं नजर आया। अब यह नया फैन फिलहाल चर्चा में है। अभी यह जानना बाकी है कि आखिर कौन है ये शख्स, इसको लेकर अपडेट का इंतजार है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा की तेज शुरुआत

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय टीम इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी और रोहित शर्मा ने फिर 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर तेज तर्रार शुरुआत दी। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट हो गए लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर टिके और पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ