IND vs AUS: अंपायर का एक फैसला भारत के लिए विलेन? फैंस के निशाने पर फिर आए Richard Kettleborough

IND vs AUS Final, Richard Kettleborough: भारत के लिए सबसे अनलकी अंपायर कह जाने वाले रिचर्ड केटलबोरो फिर अपने फैसले के लिए निशाने पर आ गए हैं।

IND vs AUS Final Richard Kettleborough Umpires Call Decision Saves Marnus Labuschagne Watch Video

IND vs AUS Final Richard Kettleborough Umpires Call Decision Saves Marnus Labuschagne Watch Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले से दो दिन पहले ही एक चर्चा थी अंपायर को लेकर। लगातार कहा जा रहा था कि, एक अंपायर टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। वो अंपायर थे रिचर्ड केटलबोरो जो फाइनल के लिए फील्ड अंपायर बनाए गए हैं। इस मैच में एक मोड़ पर वैसा ही होते दिखा है। अब क्रूशियल मोड़ पर एक ऐसा फैसला था जिसमें फील्ड अंपायर के फैसले ने सेट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को बचा लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल छिड़ गया।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 240 रन बनाए थे। 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी डगमगाई लेकिन ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने चौथे विकेट के लिए 100 से ऊपर की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसी बीच एक ऐसा मोड़ था जहां भारत को विकेट की सख्त जरूरत थी। इसी मोड़ पर लाबुशेन के पैर पर बुमराह की एक गेंद लगी। इसके बाद भारत ने रिव्यू लिया और अंपायर्स कॉल में लाबुशेन बच गए। इसके बाद फिर सोशल मीडिया पर फैंस ने रिचर्ड केटलबोरो पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा

इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटने लगा। लोगों ने दोबारा से याद दिलाना शुरू कर दिया कि वह टीम इंडिया के लिए सबसे अनलकी अंपायर हैं। इस टूर्नामेंट में पहले भी वह चर्चा में रहे हैं। अब उन्होंने ऐसे मौके पर यह फैसला दिया है जहां से विश्व विजेता का फैसला बदल सकता था। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत स्थिति में है और छठे विश्व कप खिताब के करीब पहुंच गई है।

https://twitter.com/Deep90080002/status/1726253482422980933

विज्ञापन

विज्ञापन

Richard Kettleborough क्यों हैं टीम इंडिया के लिए अनलकी?

रिचर्ड केटलबोरो भारत की पिछली 5 बड़ी आईसीसी नॉकआउट हार का हिस्सा रहे हैं। भारतीय टीम को 2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल, 2016 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, 2015 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार मिली थी। खास बात यह है कि इन पांचों मौकों पर फील्ड अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ही थे। अब एक बार फिर से 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में वह आए और विवाद खड़ा हो गया। फाइनल मुकाबले में उनके इस फैसले के बाद जसप्रीत बुमराह बेहद निराश नजर आए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ