World Cup में टीम इंडिया ने तोड़ा 48 साल पुराना रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाजों ने नंबर 1 बन रचा इतिहास

ODI World Cup: भारतीय गेंदबाजों ने वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। इसी के साथ अब 48 साल के इतिहास में सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन गया है।

World Cup 48 years Record Broken By Indian Bowlers Mohammad Shami Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav

World Cup 48 years Record Broken By Indian Bowlers Mohammad Shami Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav

ODI World Cup: भारतीय गेंदबाजों ने पूरे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। इस टीम ने हर मैच में विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खूब छकाया। खासतौर से पेसर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा भी किसी से पीछे नहीं रहे। मोहम्मद सिराज ने भी इस फाइनल से पहले तक 10 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए। यही कारण है कि अब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप का 48 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन

1975 से 2023 तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय टीम अब वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम बन गई है। इस मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा है। कंगारू टीम ने 2003 और 2007 में इससे पहले सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। अब फाइनल मुकाबले में तीन विकेट लेकर ही टीम इंडिया नंबर 1 बन गई है। भारतीय गेंदबाजों ने फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप के एक एडीशन में सबसे ज्यादा विकेट

  1. भारत- 98 विकेट, 2023 (अभी तक)
  2. ऑस्ट्रेलिया- 97 विकेट, 2007
  3. ऑस्ट्रेलिया- 96 विकेट, 2003
  4. इंग्लैंड- 90 विकेट, 2019
  5. साउथ अफ्रीका- 88 विकेट, 2023

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल में ‘विराट’ रिकॉर्ड बना गए कोहली, सचिन तेंदुलकर के एक और Record के करीब

विज्ञापन

शमी, बुमराह, सिराज, कुलदीप और जड्डू का कमाल

अगर अभी तक की बात करें तो मोहम्मद शमी 24 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह ने 20 और मोहम्मद सिराज ने 13 विकेट लिए हैं। वहीं स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा अपने नाम 16 विकेट कर चुके हैं। कुलदीप यादव ने अभी तक 15 विकेट झटके हैं। यानी 88 विकेट तो यह पांच गेंदबाज ही ले चुके। इसके अलावा पहले चार मैच खेलने वाले हार्दिक पांड्या ने भी कुछ विकेट लिए थे। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी 1-1 विकेट लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ