'मुर्गा नहीं बनना था इसलिए सिंगर बन गया', बारिश के बीच सुरेश रैना ने सुनाए गाने, बताया दिलचस्प किस्सा

IND vs AUS: Suresh Raina sang songs in commentary box

IND vs AUS: Suresh Raina sang songs in commentary box

Suresh Raina Singer India vs Australia 2nd ODI: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में बार-बार बारिश ने खलल डाला। यहां भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से खूब रन बरसे, तो वहीं दूसरी ओर बादल भी बरस पड़े। हालांकि मैच का मजा खराब होने लगा तो भारतीय दिग्गज सुरेश रैना कमेंट्री बॉक्स में सिंगर बन गए। आकाश चोपड़ा और अमित मिश्रा के साथ मैच पर चर्चा करते हुए रैना सुरीले अंदाज में अचानक गाना गुनगुनाने लगे। इस दौरान उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया।

मुर्गा नहीं बनूंगा, गाना सुना दूंगा

सुरेश रैना ने किस्सा सुनाते हुए कहा- स्पोर्ट्स कॉलेज में हमारी रैगिंग होती थी, तो मुझे कई टास्क दिए जाते थे। मैं कहता था कि मुर्गा नहीं बनूंगा, गाना सुना दूंगा। इस तरह मैं सिंगर बन गया। रैना ने इस दौरान दर्शकों की डिमांड पर भी गाने सुनाए। उन्होंने मेरे नैना सावन भादों, पल-पल दिल के पास…जैसे गाने गुनगुनाए। वहीं अमित मिश्रा ने कहा कि रैना एक एल्बम में गाना गा चुके हैं।

‘मेरठिया गैंगस्टर’ के लिए गाना गा चुके हैं रैना 

बता दें कि सुरेश रैना साल 2015 में आई ‘मेरठिया गैंगस्टर’ फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड कर चुके हैं। सुरेश रैना ने बिटिया रानी और हौसला हाई रख जैसे गानों को अपनी आवाज दी है। सालभर पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे गाना गुनगुनाते हुए नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने फॉलोअर्स से पूछा था कि क्या वह सिंगिंग में भी उतने ही अच्छे हैं जितना खेल के मैदान पर हैं। बता दें कि रैना अब विदेशी लीग्स में बल्लेबाजी का जौहर दिखाते नजर आते हैं। पिछले साल उन्होंने सितंबर में सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ