नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के मैदान में खेले जा रहे तीसरा टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। दूसरे दिन के तीसरे सेशन में टीम इंडिया के 9 विकेट 155 रन पर गिर गए। खास बात यह है कि चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज मैदान पर ज्यादा देर नहीं टिक पाया। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजों पर बिफर गए। बल्लेबाजों को डिफेंसिव खेलता देख रोहित शर्मा तुरंत हरकत में आए। उन्होंने ईशान किशन को मैसेंजर बनाकर मैदान पर भेज दिया।
रोहित शर्मा ने इशारे से बुलाया
ये नजारा 52वें ओवर के बाद नजर आया। टीम इंडिया के 7 विकेट 144 रन पर गिर गए थे। पुजारा 52 और अक्षर पटेल 3 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में कप्तान रोहित दोनों बल्लेबाजों की बैटिंग एप्रोच से खुश नजर नहीं आए। उन्होंने हाथ का इशारा कर ईशान किशन को अपने पास बुलाया। ईशान जब पास बैठे तो उन्होंने उन्हें कुछ समझाया और इसके बाद मैदान पर भेज दिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘Virat Kohli को बिना शतक के देखना हैरान करने वाला’ भारतीय पूर्व कप्तान को लेकर मार्क वॉ का बड़ा बयान
ईशान ने पहुंचाया कप्तान का मैसेज
ईशान ने कप्तान का मैसेज पहुंचाने में देर नहीं की। वे अगले ही ओवर में हाथ में पानी की बोतल लिए दौड़ते हुए गए और सीधे पुजारा के पास पहुंचे। उन्होंने पुजारा से डिफेंसिव क्रिकेट न खेलने का मैसेज पहुंचाया। यही मैसेज उन्होंने अक्षर पटेल को भी दिया। इसके बाद पुजारा ने छक्का ठोक डाला। ये नजारा देख कप्तान खुशी से झूम उठे।
हालांकि पुजारा मैदान पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और 57वें ओवर तक आउट हो गए। पुजारा को नाथन लायन ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 142 गेंदें खेलकर कुल 59 रन बनाए। जिसमें 5 चौके-1 छक्का शामिल रहा। इसके बाद उमेश यादव भी डक पर आउट हो गए। हालांकि अक्षर पटेल अंत तक मैदान में डटे रहे। उन्होंने 39 गेंदों में 1 छक्का ठोक नाबाद 15 रन बनाए।
और पढ़िए – IND vs AUS: टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम
https://twitter.com/JunkieCricket/status/1631243798172012546
https://twitter.com/anuragsinha1992/status/1631243515874402305
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1631245126868824070
https://twitter.com/BoiesX45/status/1631245235627130883
टीम इंडिया 163 रनों पर आउट
इसके बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज महज 163 रनों पर आउट हो गए। आखिरी विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज आउट हुए। उन्होंने 7 गेंदें खेलीं और एक भी रन नहीं बना सके। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लायन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया को 76 रनों का लक्ष्य मिला है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे दिन इस लक्ष्य का पीछा करेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
55 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines