IND vs AUS: वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अंतिम ओवर में 4 विकेट झटके। इस रोमांचक जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।
अभी पढ़ें – ENG vs PAK: नसीम शाह की कातिलाना गेंद ने उखाड़ दिया स्टंप, Philip Salt भी रह गए हैरान…देखें
1 ओवर में शमी ने पलटा मैच
आपको बता दें कि आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी। उन्होंने एक रनआउट भी किया। उन्हें एक ओवर करने के लिए डगआउट से बुलाया गया था।
रोहित शर्मा ने दिया ये बयान
जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि ‘हमने अच्छी बल्लेबाजी की, अंत में हम 10-15 और जोड़ सकते थे। हम आखिरी ओवर तक बने रहना चाहते थे, जो सूर्या (सूर्यकुमार यादव) ने किया। यह एक अच्छी पिच थी, जहां आप उछाल पर भरोसा कर सकते थे और हमारे बल्लेबाजों ने उसे सही तरीके से खेला। बड़ी बाउंड्री के साथ खेलते हुए आपको होशियार रहना होगा। चौके-छक्के हासिल करना बेहद अहम है, लेकिन एक ओवर में 8-9 जमा करने के लिए सिंगल और टू का हासिल करना भी उतना ही जरूरी है।’
मोहम्मद शमी को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा
रोहित ने आगे कहा, ‘हमने पर्थ के बाद से इस पर ज्यादा ध्यान दिया है। हमें आखिरी ओवरों में सुधार करने की जरूरत है. हमें गेंद के लेंथ और रणनीति बदलने की जरूरत है। कभी-कभी नाकाम होना एक अच्छा विकल्प होता है। कुल मिलाकर यह एक अच्छा मैच था, यह अच्छी पिच थी और उनकी बल्लेबाजी ने हम पर दबाव डाला। डेथ ओवर में शमी को गेंदबाजी कराना हमेशा हमारी योजना थी और आपने देखा कि उन्होंने क्या किया।’
अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: उमरान मलिक ने बरपाया कहर, हवा में उड़ा दिया मिडल स्टंप, देखें वीडियो
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल
ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए मुकाबले में भारत ने 186 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और ऑस्ट्रेलिया को 180 के स्कोर पर ही समेट दिया। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 33 बॉल में 57 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 बॉल में 51 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 151.51 का रहा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Xanax)
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines