---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: Shami की आग उगलती गेंद पर पोज मारते रह गए ग्रीन, हवा में उड़ गया ऑफ स्टंप, देखें वीडियो

नई दिल्ली: मोहम्मद शमी…टीम इंडिया का वो तूफानी गेंदबाज जो अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम को घुटनों पर ला खड़ा करता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को वानखेड़े में खेले जा रहे पहले वनडे में मोहम्मद शमी ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया कि दुनिया दंग रह गई। पहले 6 ओवरों में महज […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: मोहम्मद शमी…टीम इंडिया का वो तूफानी गेंदबाज जो अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम को घुटनों पर ला खड़ा करता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को वानखेड़े में खेले जा रहे पहले वनडे में मोहम्मद शमी ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया कि दुनिया दंग रह गई। पहले 6 ओवरों में महज 17 रन देकर शमी ने 3 बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। उन्होंने ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस और कैमरन ग्रीन के विकेट चटकाए। खास बात यह है कि इन तीनों बल्लेबाजों को बोल्ड मारा। ग्रीन को तो मोहम्मद शमी ने इतनी खतरनाक गेंद पर बोल्ड किया कि स्टंप हवा में कई फीट दूर जा गिरा।

पोज मारते रह गए ग्रीन

ये नजारा 30वें ओवर में देखने को मिला। 18 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे ग्रीन संकट की घड़ी में अपनी टीम के लिए अच्छा टोटल करना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें शायद अंदाजा नहीं था कि शमी आज किस मूड में हैं। शमी ने इस ओवर की तीसरी गेंद इतनी खतरनाक फेंकी कि जैसे ही ग्रीन ने पोज मारकर इसे रोकने की कोशिश की, बॉल ऑफ स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। शमी की ये सनसनाती बॉल देख ऑस्ट्रेलियाई खेमे में सनसनी मच गई। ग्रीन भी शमी के इस रूप से दंग नजर आए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  Cricket History: पहले टेस्ट मैच के वो 2 रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया, जानें क्यों ?

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘350 का स्कोर तय था…’, वसीम जाफर ने बताया मैच का टर्निंग पॉइंट

188 रन बनाकर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया

शमी ने पहले वनडे में कुल 6 ओवर फेंके। इसमें उन्होंने 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। शमी ने दो मेडिन ओवर भी डाले। वहीं मोहम्मद सिराज ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। रवींद्र जडेजा ने 9 ओवर में 46 रन देकर 2 और हार्दिक पांड्या-कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट निकाला। भारतीय गेंदबाजों की धमाकेदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया 35.4 ओवर में 188 रन बनाकर आउट हो गई।

शमी की ये खतरनाक गेंद देखने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 17, 2023 04:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola