IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया. भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है. वो टी-20 इंटरनेशनल में किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. टी-20 इंटरनेशनल में ये किसी फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी का ये सबसे तेज शतक है. इससे पहले ये रिकॉर्ड सिकंदर रजा के नाम था. उन्होंने 33 गेंदों में गांबिया के खिलाफ शतक जड़ा था. हालांकि सबसे तेज शतक टी-20 इंटरनेशनल में एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम था. उन्होंने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक जड़ा था.
---विज्ञापन---
स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 35 गेंदों में शतक जड़ा था. अभिषेक की इस पारी के बारे में बात करें तो उन्होंने 34 गेंदों में 108 रनों की बेहद धमाकेदार पारी खेली. 317.65 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. उनकी इस पारी के कारण ही टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही 100 रनों का आंकड़ा छू लिया था. अफगानिस्तान के गेंदबाज बहुत ज्यादा दबाव में नजर आए थे.
टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
अपने साथी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का साथ निभाते हुए विकेटकीपर संजू सैमसन ने भी 35 गेंदों में 50 रन बनाए. हालांकि उसके बाद तिलक वर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर 20 गेंदों में 29 रन बनाए. इसके अलावा शिवम दुबे सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दोनों सलामी बल्लेबाजों के बाद टीम इंडिया के प्लेयर बल्लेबाजी में फेल हो गए. जिसके कारण ही टीम इंडिया 250 रनों का आंकड़ा नहीं छू सकी.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: क्यों तीसरे मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका? जानिए इसके पीछे का कारण
भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट हासिल किया. अब्दुल्ला अहमदज़ई ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी करके 1 विकेट निकाला. हालांकि राशिद खान ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फील्डिंग में भी बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: 30 गेंदों में शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
---विज्ञापन---