---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को धोया, शिवम दुबे बने जीत के हीरो

India vs Afghanistan 1st T20I: भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा।

---विज्ञापन---

India vs Afghanistan 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। जवाब में 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 18वें ओवर में ही चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम दुबे भारत के लिए इस जीत के हीरो रहे और उन्होंने अपने करियर का दूसरा टी20 इंटरनेशनल पचासा लगाया। साथ ही उन्होंने अपना बेस्ट टी20 इंटरनेशनल स्कोर भी बनाया।

क्या रहा मैच का हाल?

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। अफगानिस्तान की शुरुआत धीमी रही। भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और शिवम दुबे ने शानदार गेंदबाजी की। अक्षर पटेल ने पॉवरप्ले से ही मोर्चा संभाला और बैक टू बैक अपने दो ओवर में दो विकेट झटक लिए। इसके बाद रवि बिश्नोई महंगे साबित हुए और मोहम्मद नबी ने उनकी पिटाई की। नबी ने 42 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

---विज्ञापन---

आखिरी पांच ओवर में अफगान टीम ने ताबड़तोड़ रन बनाए और स्कोर 160 के करीब पहुंच गया। फिर भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 14 महीने बाद फील्ड पर उतरे रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। वह डक पर रनआउट हो गए। इसके बाद गिल भी 23 रन ही बना पाए और स्टंप आउट हो गए। फिर तिलक वर्मा और शिवम दुबे टिके रहे लेकिन इसके बाद तिलक 26 रन बनाकर आउट हो गए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

शिवम दुबे रहे जीत के हीरो

फिर जितेश शर्मा क्रीज पर आए और उन्होंने शिवम के साथ अच्छी साझेदारी कर स्थिति को मजबूत किया। जितेश भी 31 रन पर आउट हो गए। इसके बाद शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने भारत को आसान जीत तक पहुंचा दिया। शिवम दुबे 60 और रिंकू सिंह 8 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 14 जनवरी को इंदोर में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित शर्मा डक पर हुए रनआउट, बीच मैदान शुभमन गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st T20 Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, शिवम दुबे का शानदार पचासा

First published on: Jan 11, 2024 10:23 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola