IND vs AFG: रोहित शर्मा डक पर हुए रनआउट, बीच मैदान शुभमन गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा

India vs Afghanistan, Rohit Sharma Runout: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की 14 महीनों बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी निराशाजनक रही। वह डक पर रनआउट हो गए।

IND vs AFG 1st T20 Rohit Sharma Run Out Angry On Shubman Gill Videos Gone Viral on Social Media

IND vs AFG 1st T20 Rohit Sharma Run Out Angry On Shubman Gill (Image- News24)

India vs Afghanistan, Rohit Sharma Runout: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टी20 इंटरनेशनल में 14 महीने बाद वापसी निराशाजनक रही है। उन्होंने पहली पारी में जहां शानदार कप्तानी की और तारीफें बटोरीं। लेकिन जब वह अपने वनडे पार्टनर के साथ ओपनिंग करने उतरे तो वह दुर्भाग्यशाली रहे। महज दूसरी गेंद पर ही रोहित शर्मा डक पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने कॉल की थी लेकिन नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर शुभमन गिल ने उनकी तरफ ना देखा और ना कॉल सुनी। लिहाजा दोनों एक ही छोर पर खड़े रहे और रोहित पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

भारत ने शून्य के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बीच मैदान पर ही गिल के ऊपर गुस्सा करते दिखे। उन्होंने मैदान पर अपनी भड़ास निकाली और गिल पर चिल्लाते दिखे। इस रनआउट में गलती भी पूरी तरह शुभमन गिल की ही थी। इस कारण सोशल मीडिया पर भी गिल ट्रोल होने लगे। रोहित शर्मा के फैंस ने गिल को काफी सुनाना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल के बीच हुए मिक्सअप को भी याद किया।

विज्ञापन

रोहित शर्मा रहे दुर्भाग्यशाली

रोहित शर्मा ने 10 नवंबर 2022 के बाद अब पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। पर वह दुर्भाग्यशाली रहे और कुछ खास नहीं कर पाए। रोहित को रनआउट करवाने के बाद गिल भी कुछ खास नहीं कर सके और चौथे ओवर में 23 के स्कोर पर स्टंप आउट हो गए। यह सीरीज रोहित शर्मा के लिए बतौर कप्तान और बतौर प्लेयर दोनों रूप में काफी जरूरी है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया की यह आखिरी टी20 सीरीज भी है। इस सीरीज के हिसाब से ही आगामी वर्ल्ड कप में रोहित का क्या रोल होगा यह भी तय हो सकता है। अब दूसरे टी20 में 14 जनवरी हिटमैन के बल्ले पर नजरें होंगी।

विज्ञापन

भारत को मिला 159 का टार्गेट

भारतीय टीम को पहले टी20 में जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य मिला है। पहले खेलते हुए अफगान टीम ने पांच विकेट पर 158 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल, मुकेश कुमार ने अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन अंतिम 5-6 ओवर में रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह की पिटाई से अफगान टीम का स्कोर 160 के करीब पहुंच गया। मोहम्मद नबी ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली और अंत में नजीबुल्लाह जादरान ने 19 रन बनाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ