अगर बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK मैच, तो किसे मिलेगी सुपर 8 में एंट्री, क्या है ICC का नियम?

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में होने वाले मुकाबले से पहले फैंस को डराने वाली खबर सामने आ रही है. इस मैच में बारिश का साया नजर आ रहा है. ऐसे में अगर मैच नहीं हो पाता है तो किस टीम को सुपर 8 में जगह मिल पाएगी और इसको लेकर क्या कहता है आईसीसी की नियम…

jacket (1) (89)

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को वो मुकाबला खेला जाएगा जिसका हर किसी को इंतजार है. भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाईवोल्टेज विश्व कप का मैच कोलंबो के मैदान पर देखने को मिलेगा. पाकिस्तान की तमाम ड्रामेबाजी के बाद आखिरकार इस मैच को हरी झंडी तो मिल गई है लेकिन अब बारिश के बादल मैच पर मंडरा रहे हैं. श्रीलंका के मौसम विभाग की तरफ से सामने आई जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को दोपहर के बाद मौसम करवट लेगा और बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में अब फैंस के मन में चिंता बढ़ती ही जा रही है. चलिए आपको बताते हैं कि अगर ये मैच नहीं हो पाता है तो पॉइंट्स टेबल पर इसका क्या असर पड़ेगा और क्या कुछ कहते हैं आईसीसी के नियम.

विज्ञापन

कितने फीसदी हैं बारिश के चांस?

कोलंबो में मौसम को लेकर जो जानकारी सामने आ रही हैं उसके अनुसार बारिश की भारी संभावना जताई जा रही है. श्रीलंका के मौसम विभाग ने बताया है कि दोपहर 2 बजे तक मौसम साफ रहेगा लेकिन उसके बाद बादल की चादर कोलंबो में छाना शुरू हो जाएगी. 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके चलते मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है. कोलंबो में 15 फरवरी को 93 फीसदी बारिश की संभावना है लेकिन रात 8 बजे के बाद मौसम फिर दोबारा साफ हो सकता है. 

विज्ञापन

रद्द हुआ IND vs PAK मैच तो क्या होगा?

कोलंबो में बारिश के कारण अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ेगा. ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए आईसीसी की तरफ से कोई रिजर्व डे नहीं रखा जाता है. ऐसी स्थिति में भारत और पाकिस्तान दोनों के ही पास 3 मैचों में 5-5 अंक हो जाएंगे. टीम इंडिया बेहतर नेट रन रेट के चलते पहले नंबर पर रहेगी तो वहीं पाकिस्तान टीम को दूसरे नंबर पर रहना होगा. टीम इंडिया का अगला मुकाबला नीदरलैंड से है तो वहीं पाक को नामीबिया से खेलना हैं. ऐसे में अपने-अपने अगले मैचों में जीत हासिल कर दोनों टीमों को सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ