---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

बीच T20 World Cup में घर वापस लौटा ये धाकड़ तेज गेंदबाज, हेड कोच ने बताई इसके पीछे की वजह

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के बीच न्यूजीलैंड की टीम का खिलाड़ी घर वापस लौट गया है. इस खिलाड़ी की तरफ से मैनेजमेंट को इस बात की जानकारी भी दे दी गई है. कीवी टीम का ये खिलाड़ी अचानक घर वापस क्यों गया है और कोच ने इसको लेकर क्या कुछ कहा है आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड की टीम को टी20 विश्व कप 2026 में एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन बीच टूर्नामेंट ही अपने घर वापस लौट गए हैं. उन्होंने टीम के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था लेकिन अब कनाडा के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. न्यूजीलैंड की टीम के लिए ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला बेहद जरूरी है क्योंकि टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में से 2 जीते हैं तो वहीं एक में हार का सामना किया है. ऐसे में इस अहम मुकाबले से पहले फर्ग्यूसन ने अपने घर वापस लौटने का फैसला क्यों किया है आइए आपको भी बताते हैं. 

पिता बनने वाले हैं फर्ग्यूसन 

लॉकी फर्ग्यूसन की वाइफ एम्मा उनके पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं और इस खास मौके पर वो परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं. इसी के चलते वो टूर्नामेंट के कुछ मैचों को मिस भी करेंगे. न्यूजीलैंड के कोच रॉब वॉल्टर ने कहा, “ये एक बहुत ही खास समय है लॉकी और एम्मा के लिए. हमें खुशी है कि वो इस मौके पर अपने घर जा रहे हैं. इस समय हम टीम में उनकी जगह किसी रिप्लेसमेंट को शामिल नहीं कर रहे हैं क्योंकि प्लान के मुताबिक वो सुपर 8 के मैचों तक वापस लौट आएंगे. लेकिन हमारे ट्रैवलिंग रिजर्व बेन सियर्स और कोल मैककॉन्ची स्क्वॉड में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.”

---विज्ञापन---

कीवी टीम के लिए अहम गेंदबाज हैं फर्ग्यूसन 

लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के लिए एक प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. उनका अनुभव और गति बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है और इस बात की गवाही उनके आंकड़े दे रहे हैं. उन्होंने अब तक कीवी टीम के लिए 47 टी20 मैचों में 70 विकेट चटकाए हैं तो वहीं उनका औसत 17.67 का रहा है. सुपर 8 के मैचों में वो टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 3 मैचों में वो 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

ये भी पढ़िए-T20 वर्ल्ड कप में IND vs PAK महामुकाबला आज, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बदलाव, आकाश चोपड़ा ने खत्म किया सस्पेंस!

---विज्ञापन---

First published on: Feb 15, 2026 10:32 AM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola