IND W vs SA W: पॉइंट्स टेबल की टॉप पर है टीम इंडिया की नजरें, जानिए संभावित प्लेइंग 11 से लेकर हेड टू हेड तक की सारी जानकारी 

IND W vs SA W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना तीसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद खास होने वाला है. पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जाने के लिए टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. संभावित प्लेइंग 11 से लेकर हेड टू हेड तक की सारी जानकारी सामने आ गई है.

IND W vs SA W

IND W vs SA W

IND W vs SA W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना तीसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में खेलने उतरेगी. जहां पर टीम इंडिया अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए ये मुकाबला अहम होने वाला है. इस मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारी अब सामने आ गई है. जिसमें संभावित प्लेइंग 11 से लेकर हेड टू हेड तक की जानकारी है. 

विज्ञापन

हेड टू हेड का रिकॉर्ड 

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक 33 वनडे मैच खेले गए हैं. जिसमें 20 मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीते तो वहीं 12 मैचों में अफ्रीका को जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों में भारतीय महिला टीम ने ही जीत दर्ज की है. बात इस टूर्नामेंट की करें तो जहां टीम इंडिया ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं, तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम को 1 जीत और 1 मिली है.

विज्ञापन

कब और कहां देखें मुकाबला 

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 10वां मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत दोपहर में 3 बजे होगी. इस मुकाबले को फैंस लाइव स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. फ्री में देखने वाले फैंस जिओहॉटस्टार पर इस मुकाबला का आनंद उठा सकते हैं. वेबसाइट पर भी ये मुकाबला फ्री में देखा जा सकता है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों की संभावित प्लेइंग 11 

भारतीय टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर.

साउथ अफ्रीका टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिजैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ