IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए कब रवाना होगी भारतीय टीम? रोहित-विराट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट 

IND vs AUS: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के फौरन बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए हाल में ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो गया है. खिलाड़ियों ने इस सीरीज की तैयारी भी शुरू कर दी है. इस बीच सबसे बड़े सवाल का भी जवाब मिल चुका है. टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने की डेट पर भी अब बड़ा अपडेट सामने आया है.

Team India vs AUS

Team India vs AUS

IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से वाइट बॉल सीरीज खेलने वाली है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है. स्टार खिलाड़ियों ने भी इस सीरीज की तैयारी भी शुरू कर दी है. जिसमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली का भी नाम शामिल है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है, जिससे फैंस के सबसे बड़े सवाल का भी जवाब मिल चुका है.  

विज्ञापन

इस दिन रवाना होगी टीम इंडिया 

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 15 अक्टूबर को रवाना होगी. टेस्ट सीरीज में शामिल खिलाड़ी दिल्ली से रवाना होंगे, वहीं बाकी खिलाड़ी मुंबई से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा भी मुंबई से ही ऑस्ट्रेलिया जाएंगे. दोनों खिलाड़ी लगभग 7 महीने के बाद कोई इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हैं. ऑस्ट्रेलिया में टीम को 2 दिन का अभ्यास मिलने वाला है. ऐसे में पहले वनडे मैच के लिए इन्हीं 2 दिनों में ही पूरी तैयारी करनी होगी. बतौर वनडे कप्तान ये शुभमन गिल की डेब्यू सीरीज होने वाली है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें टीम इंडिया की टी20 और वनडे स्क्वाड 

टी20 टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर. 

वनडे टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.  

विज्ञापन

यहां पर देखें सीरीज का शेड्यूल 

वनडे मैचों का शेड्यूल 

पहला वनडे- 19 अक्टूबर- पर्थ 

दूसरा वनडे- 23 अक्टूबर- एडिलेड 

विज्ञापन

तीसरा वनडे- 25 अक्टूबर- सिडनी

विज्ञापन

टी20 मैचों का शेड्यूल 

पहला टी20- 29 अक्टूबर- कैनबरा 

दूसरा टी20- 31 अक्टूबर- मेलबर्न 

विज्ञापन

तीसरा टी20- 2 नवंबर- होबार्ट

चौथा टी20-  6 नवंबर- गोल्ड कोस्ट

विज्ञापन

पांचवा टी20-  8 नवंबर- ब्रिस्बेन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ