IND vs ZIM: इंडिया और अफ्रीका की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ फेरबदल, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच बना 'क्वार्टर फाइनल'

IND vs ZIM: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 26 फरवरी को 2 बड़े मुकाबले खेले गए. पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को बुरी तरह से हरा दिया. वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत मिली. इन दोनों ही मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है.

India vs Zimbabwe

India vs Zimbabwe

IND vs ZIM: सुपर 8 में 26 फरवरी को खेले गए दोनों ही मुकाबले एकतरफा रहे. दोपहर के मैच में दक्षिण अफ्रीका के आगे वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से फेल हो गई. वहीं शाम के मुकाबले में जिम्बाब्वे भारत को टक्कर नहीं दे सका. इन दोनों ही मैचों की वजह से पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है, लेकिन टूर्नामेंट में बहुत ही मजेदार बन गया है. अब 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला मुकाबला एक तरह से क्वार्टर फाइनल बन गया है. 

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में भारत की जीत का पड़ा असर 

वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से मिली जीत के कारण ही दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गया है. वहीं 4 अंकों के साथ एडेन मार्करम की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम हार के बाद भी दूसरे स्थान पर नजर आ रहा है.

विज्ञापन

टीम इंडिया जिम्बाब्वे को हराने के बाद भी टेबल में तीसरे स्थान पर नजर आ रही है. दरअसल अभी भी वेस्टइंडीज का नेट रन रेट भारत से बहुत बेहतर है. वहीं बैक टू बैक मैच हारकर जिम्बाब्वे की टीम अब सेमीफाइनल के रेस से पूरी तरह बाहर हो गई है. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले का विजेता ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगा. 

यहां पर देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल

ग्रुप 1

विज्ञापन
रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)फॉर्म
1दक्षिण अफ्रीका 2204+2.890W, W
2वेस्टइंडीज2112+1.791W,L
3भारत21 12-0.100L,W
4जिम्बाब्वे2020-4.475L, L

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली जीत में टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी बने हीरो

ग्रुप 2

विज्ञापन
टीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
इंग्लैंड2204+1.491
न्यूजीलैंड2103+3.050
पाकिस्तान2011-0.461
श्रीलंका2020-2.800

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को रौंदकर टीम इंडिया ने जिंदा रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें, हार्दिक-अर्शदीप बने जीत के हीरो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ