हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केपटाउन की पिच पर ICC ने लिया एक्शन, जानें कितने डिमेरिट अंक मिलने से ग्राउंड पर लगता है बैन

ICC Rates Capetown Newlands Pitch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में टेस्ट मैच 107 ओवर में ही खत्म हो गया था। अब यहां की पिच पर आईसीसी ने एक्शन लिया है।

विज्ञापन
ICC rates Capetown Newlands Pitch Unsatisfactory After Shortest Ever Test Match (Image- News24)

ICC Rates Capetown Newlands Pitch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 जनवरी 2024 से केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैच शुरू हुआ था। यह मैच दूसरे दिन ही महज 107 ओवर में खत्म हो गया था। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में यह सबसे छोटा टेस्ट मैच था। इस पिच पर गेंदबाजों का बोलबाला रहा था। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने उस मैच की पिच पर एक्शन लिया है। इसके बाद इस ग्राउंड को डिमेरिट अंक भी मिला है।

मैच रेफरी ने सौंपी थी रिपोर्ट

केपटाउन टेस्ट के मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने इस मैच के बाद आईसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। उन्होंने इसमें इस पिच को “unsatisfactory” बताया था। इसके बाद आईसीसी द्वार इस पिच को एक डिमेरिट अंक भी मिला। ब्रॉड ने अपने रिपोर्ट में कहा,’न्यूलैंड्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत मुश्किल थी। यहां बॉल काफी बाउंसी हो रही थी और इसके कारण पूरे मैच में बल्लेबाजों के लिए खेलना मुश्किल हो रहा था। इस दौरान कई बल्लेबाजों के ग्लव्ज पर बॉल लगी तो कई अचानक उछाल के कारण भी आउट हो गए।’

ICC ने सुनाई सजा

आईसीसी द्वारा इस पिच पर एक्शन लिया गया और इसे एक डिमेरिट अंक भी मिला। आईसीसी द्वारा डिमेरिट अंक दिए जाने का अलग नियम है। अगर किसी पिच को मैच रेफरी द्वारा “unsatisfactory” या औसत से भी कम आंका जाता है तो उसे एक डिमेरिट अंक दिया जाता है। इसी कारण महज 642 गेंदों में खत्म होने वाले केपटाउन टेस्ट की पिच पर भी आईसीसी ने हंटर चलाया है।

विज्ञापन

कब लगता है ग्राउंड पर बैन?

अगर पूरे नियम की बात करें तो अगर आईसीसी द्वारा किसी एक ग्राउंड को दिए जाने वाले कुल डिमेरिट अंकों की संख्या अगर 6 पहुंच जाती है, तो उस ग्राउंड पर 12 महीने यानी एक साल का बैन लग जाता है। वहीं अगर उस ग्राउंड के डिमेरिट अंक 12 तक पहुंच जाते हैं तो उस पर 24 महीनों का यानी दो साल का बैन लगता है। आईसीसी द्वारा दिए गए इन डिमेरिट अंकों की अवधि 5 साल की होती है। यानी अगर 5 साल में केपटाउन की पिच को कुल 6 या 12 डिमेरिट अंक मिल गए तो उस पर बैन लग सकता है। अब क्रिकेट साउथ अफ्रीका के पास इस एक्शन के खिलाफ आईसीसी से अपील करने के लिए 14 दिन का वक्त है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट टीम में फिर हुए बदलाव, खराब प्रदर्शन के बाद 3 दिग्गजों की हुई छुट्टी

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ गरजेगा Virat का बल्ला, बन रहा है खास संयोग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola