ICC ODI World Cup 2023 Schedule: भारत में आयोजित किए जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के मैच कब और कहां आयोजित किए जाएंगे इसका भी ऐलान किया जा चुका है। 5 अक्टूबर को शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलेगी।
9 शहरों में होंगे भारत के मैच
भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में देश भर का सफर करेगी और हर तरफ मैच खेलने वाली है। भारत चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, धर्मशाला, लखनऊ, दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु में अपने मुकाबले खेलने वाली है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना आगाज मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलने वाली है। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आपको 15 अक्टूबर को देखने को मिलेगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच मैच पुणे में आयोजित किया जाएगा। वहीं न्यूजीलैंड से टक्कर 22 अक्टूबर को धर्मशाला में होगी। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ कांटे का मुकाबला 29 अक्टूबर 2023 को लखनऊ में खेला जाने वाला है।
ODI WC 2023 Team India Schedule: ऐसा है भारत का शेड्यूल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 8 अक्टूबर, चेन्नई
भारत बनाम अफगानिस्तान – 11 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान – 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
भारत बनाम बांग्लादेश – 19 अक्टूबर, पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड – 22 अक्टूबर, धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड – 29 अक्टूबर, लखनऊ
भारत बनाम क्वालीफायर – 2 नवंबर, मुंबई
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 5 नवंबर, कोलकाता
भारत बनाम क्वालीफायर – 11 नवंबर, बेंगलुरु
ICC ODI WC 2023 Venue: इन जगहों पर खेला जाएगा फाइनल और सेमीफाइनल
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच मुंबई में 15 नवंबर 2023 को खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच 17 नवंबर 2023 को कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
52 mins agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 hr ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
2 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines