जिद पर अड़े बांग्लादेश को लेकर ICC अब उठाएगी ये बड़ा कदम, टी-20 वर्ल्ड कप के लिए प्लान-बी तैयार, फैसला जल्द?

Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश अपना अड़ियल रवैया अपनाए हुए है कि वो अपनी नेशनल टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं भेजेगा, हालांकि उनके 4 मुकबाले इंडिया के कोलकाता और मुंबई शहर में शेड्यूल है. अब ताजा खबर ये है कि आईसीसी अब बीसीबी को समझाने की आखिरी कोशिश करेगी.

ICC Bangladesh

ICC Delegation May Visit Bangladesh For T20 World Cup 2026 Talks: बीसीबी जिद पर अड़ी है वो अपनी टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं भेजेगी. इस खबर आ रही है कि आईसीसी का एक डेलिगेशन जल्द ही बांग्लादेश का दौरा कर सकता है ताकि व्यक्तिगत तौर चर्चा की जा सके और इस मसले का कोई हल निकल पाए. ये ग्लोबल टूर्नामेंट 7 फरवरी से इंडिया और श्रीलंका में शुरू होगा.

विज्ञापन

बांग्लादेश का अड़ियल रवैया

ये डेवलपमेंट बीसीबी और बीसीसीआई के तकरार के बीच आया है, जिसमें बांग्लादेश का खेल मंत्रालय और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ये अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं कि राष्ट्रीय टीम भारत नहीं जाएगी और अपने मैच सिर्फ श्रीलंका में ही खेलेगी.

विज्ञापन

खिलाड़ियों की सेफ्टी का हवाला

इस प्रोपोज्ड आईसीसी विजिट की कंफर्मेशन खेल सलाहकार असिफ नजरुल ने गुरुवार को फॉरेन सर्विस एकेडमी में मीडिया को ब्रीफिंग देते हुए की. नजरुल ने साफ किया कि जबकि बांग्लादेश ग्लोबल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए बेकरार है, लेकिन के इस मसले पर कोई समझौता नहीं होगा. ये भी कहा गया है कि खिलाड़ी की सेफ्टी और सिक्योरिटी की टॉप प्रयोरिटी बनी रहेगी.

विज्ञापन

अपने रुख पर कायम बीसीबी

नजरूल ने कहा, ‘ताजा अपडेट्स के मुताबिक, मिस्टर अमीनुल इस्लाम ने मुझे बताया कि आईसीसी की एक टीम शायद चर्चा के लिए बांग्लादेश आएगी. हमारी रुख बदलने की कोई संभावना नहीं है. हम वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं, खासकर श्रीलंका में, और मुझे पूरा विश्वास है कि इसे आयोजित करना नामुमकिन नहीं है.’

विज्ञापन

ICC ने की थी गुजारिश

इससे पहले आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से देश के टी-20 वर्ल्ड कप मैचों को भारत से बाहर ट्रांसफर करने की अपनी मांग पर फिर से विचार करने की गुजारिश की थी, लेकिन बीसीबी ने अपने रवैये को नर्म करने से इनकार कर दिया है और खिलाड़ी सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताओं को दोहराया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ