News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Women’s odi World Cup 2025: जिस तरह मेंस क्रिकेट पूरी दुनिया में फेमस है और उसके करोड़ों-अरबों दर्शक हैं, ठीक उसी तरह महिला क्रिकेट को फेमस करने पर जोर दिया जा रहा है. इस ‘मिशन’ में आईसीसी ने सबसे बड़े सर्च इंजन यानी गूगल को भी जोड़ लिया है. 29 अगस्त 2025 यानी शुक्रवार को महिलाओं के क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ICC और Google के बीच एक ऐतिहासिक साझेदारी का ऐलान किया गया है. इसके तहत महिला क्रिकेट को टेक्नोलॉजी से जोड़कर और रोमांचक बनाया जाएगा, जिससे फैंस ज्यादा से ज्यादा महिला क्रिकेट से जुड़ेंे.
इस साझेदारी के तहत Google अपनी तकनीक और प्रोडक्ट्स जैसे Android, Google Gemini, Google Pay और Google Pixel का इस्तेमाल करेगा. इससे फैंस को मैच के खास पलों, खिलाड़ियों और उनकी कहानियों से जुड़ने का नया एक्सपीरियंस मिलेगा. गूगल के साथ साझेदारी का मकसद ये है कि अब फैंस मैच हाइलाइट्स आसानी से देख पाएंगे. गेम को ज्यादा नजदीक से महसूस कर सकेंगे. गूगल की मदद से आईसीसी महिला क्रिकेट को पूरी दुनिया में फेमस करना चाहता है.
A landmark partnership 🤝@GoogleIndia becomes a major, women's-only @ICC partner ahead of the @cricketworldcup #CWC25.
— ICC (@ICC) August 29, 2025
All the details ➡️ https://t.co/PsPxIhfAQQ pic.twitter.com/rEud2hbTK1
यह साझेदारी ऐसे समय हुई है जब आने वाले 10 महीनों में महिलाओं के क्रिकेट के दो बड़े टूर्नामेंट होने वाले हैं. पहला ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 है, जिसका आयोजन भारत और श्रीलंका में होना है जबकि दूसरा बड़ा इवेंट महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 है, जो इस बार इंग्लैंड में होगा. इन दोनों टूर्नामेंट्स को सफल और हर एक क्रिकेट फैंस तक पहुंचाने के लिए इस गूगल-आईसीसी मिलकर काम करेंगे.
ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा इस पार्टनशिप को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा ‘Google के साथ यह साझेदारी महिलाओं के क्रिकेट के लिए मील का पत्थर है. Google की तकनीक से फैंस को खेल से और गहराई से जोड़ पाएंगे. महिलाओं का क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह साझेदारी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगी.’
Google इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट (मार्केटिंग) शेखर खोसला ने इस कदम को बेहद खास बताया. उन्होंने कहा ‘क्रिकेट हमेशा से जुनून और समुदाय का खेल रहा है. इस साझेदारी से हम फैंस को महिलाओं के क्रिकेट से और करीब ला पाएंगे. हमारा मकसद सिर्फ टूर्नामेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल को और ज्यादा आसान और रोमांचक बनाना है.’
ये भी पढ़ें: Pro Kabaddi League के 5 सबसे सफल रेडर, नंबर 1 पर मौजूद परदीप नरवाल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है ये स्टार
PKL 2025: 2 मैचों के साथ होगा सीजन-12 का आगाज, कब-कहां देख सकते हैं लाइव?
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।