तिलक वर्मा की बदकिस्मती, कैसे बन सकती है ईशान किशन के लिए 'लॉटरी'? T20 World Cup से पहले करना होगा ये काम

India Vs New Zealand T20I Series: तिलक वर्मा अपनी बीमारी की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में टीम में लौटे ईशान किशन के लिए अपनी करेंट फॉर्म को एग्जिक्यूट करने का शानदार मौका है, उन्होंने हाल के वक्त में डोमेटिक सेटअप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

Tilak Varma Ishan Kishan 2

How Tilak Varma Injury Could Be A Chance For Ishan Kishan: जैसे ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज शुरू होगी, वैसे ही सभी का ध्यान कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगा. इनके बीच भारतीय खिलाड़ियों को एक नजर टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर भी रखनी होगी, जो वर्ल्ड कप से पहले आखिरी वार्म-अप का बेहतरीन है, जो 21 जनवरी से शुरू हो रहा है.

विज्ञापन

शुरुआती तीन टी-20 मैच नहीं खेलेंगे तिलक

बीसीसीआई ये ऐलान किया है कि तिलक वर्मा कीवी टीम के खिलाफ पहले 3 टी-20 मैचों से बाहर रहेंगे, और जो जानकारी मीडिया में दी गई है, उसके मुताबिक उनकी रिकवरी 10 दिनों में शुरू होगी, जब वो धीरे-धीरे स्किल ट्रेनिंग शुरू करेंगे. शायद यही कारण है कि BCCI ने श्रेयस अय्यर या रजत पाटीदार को नहीं बुलाया, और इस बात को लेकर कॉन्फिडेंट हैं कि तिलक वर्ल्ड कप के लिए वक्त पर लौट आएंगे.

विज्ञापन

सूर्यकुमार के लिए मौका

न्यूजीलैंड की खिलाफ ये टी-20 सीरीज कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए फिर से फॉर्म में लौटने का एक शानदार मौका है. तिलक की गैरमौजूदी में, वो खुद को नंबर 3 की पोजीशन उतार सकते हैं, जिससे उन्हें अपने खेल में खुद को ढालने और रिदम में आने का मौका मिलेगा. सूर्य के लिए ये कॉन्फिडेंस फिर से हासिल करने का उनका सबसे अच्छा मौका है. हालांकि उन्होंने टीम की लीडरशिप बेहद शानदार तरीके से की है, उन्हें स्कोर करना जरूरी है, और बड़ी पारी खेलना और जरूरी, ताकि टीम इंडिया को राहत महसूस हो, और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह न्यूजीलैंड सीरीज ऐसा करने का ऐखिरी मौका है.

विज्ञापन

ईशान को नंबर 3 पोजीशन मिले

भारत के पास एक और ऑप्शन ये है कि अगर उन्होंने किसी रिप्लेसमेंट को नहीं बुलाया है, तो ईशान किशन को नंबर 3 पर आजमाया जाए. इस कदम से टीम के लिए 2 फायदे होंगे. पहला, ये कि सूर्य को नंबर 4 पर बने रहने की इजाजत देगा. दूसरा, ये कि टीम इंडिया को ईशान को आजमाने का मौका मिलेगा, जो शानदार फॉर्म में हैं, और साथ ही तिलक को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ठीक होने और अपनी जगह वापस पाने का वक्त देगा.

ईशान के लिए बेहतरीन चांस

ईशान के लिए ये वो बड़ा मौका हो सकता है जिसका वो इंतजार कर रहे हैं. उन्हें एटीट्यूड के बेस पर टीम से बाहर किया गया था, लेकिन उन्होंने नेशनल सेटअप में वापस आने के लिए कड़ी मेहनत की है. ये भी ध्यान देने लायक बात है कि घरेलू क्रिकेट में वो शानदार फॉर्म में हैं और एक मौके के हकदार हैं. अगर श्रेयस या रजत को नहीं बुलाया गया है, तो ये इस बात का इशारा देता है कि टीम मैनेजमेंट तिलक की रिकवरी को लेकर कॉन्फिडेंट है और ईशान को न्यूजीलैंड के खिलाफ आजमाना भी चाहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ