उस्मान तारिक क्यों है एमएस धोनी के शुक्रगुजार? पाकिस्तानी स्पिनर ने बताया 'माही भाई' के साथ स्पेशल कनेक्शन

Usman Tariq On MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दुनिया के कई क्रिकेटर्स को इंस्पायर किया है, पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक भी उनमें से एक हैं. तारिक ने जेंटलमैन गेम में करियर बनाने की उम्मीदें छोड़ दी थीं, तभी उन्होंने ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ देखी.

Usman Tariq MS Dhoni

Usman Tariq MS Dhoni

How MS Dhoni Inspired Usman Tariq: टीम इंडिया 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत अपने मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस मैच में फेवरेट के तौर पर उतरेगा. लेकिन पाकिस्तान जाहिर तौर पर कोई आसान टीम नहीं है, और शायद उनके पास सबसे अनोखा हथियार स्पिनर उस्मान तारिक हैं.

विज्ञापन

धोनी ने किया इंस्पायर

उस्मान तारिक ने अपने अनोखे एक्शन से तहलका मचा दिया है, जिसमें वो बीच में रुक जाते हैं, और फिर साइड आर्म जैसी दिखने वाली बॉलिंग करते हैं. उन्होंने अभी-अभी इंटरनेशनल सर्किट में डेब्यू किया है, और अब उन्होंने अपने आगे बढ़ने और उभरने में एमएस धोनी के रोल के बारे में बताया है.

विज्ञापन

धोनी की बायोग्राफी से मिला कॉन्फिडेंस

एएफपी के साथ एक इंटरव्यू में उस्मान तारिक ने बताया कि उन्होंने क्रिकेट में नाम कमाने की उम्मीद छोड़ दी थी. हालांकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ देखी, और वो फिल्म जो वनडे वर्ल्ड कप 2011 जीतने वाले भारतीय दिग्गज कप्तान उस्मान की जिदगी पर बेस्ड थी, ने उन्हें कॉन्फिडेंस दिलाया, कि वो भी क्रिकेट में नाम कमा सकते हैं.

विज्ञापन

फिल्म देखकर बदली दुनिया

उस्मान तारिक ने कहा, ‘मैंने क्रिकेट में नाम कमाने का आइडिया छोड़ दिया था, लेकिन एक दिन मैंने ये फिल्म देखी, और इससे मुझे यकीन हो गया कि मैं भी ऐसा कर सकता हूं.’ महेंद्र सिंह धोनी उन महान खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने दुनियाभर के क्रिकेटर्स को इंस्पायर किया है, उस्मान भी उनमें से एक हैं.

विज्ञापन

जब सिलेक्शन का कॉल लगा प्रैंक

उस्मान तारिक कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपने शानदार सीजन के दम पर पाकिस्तान टीम में चुने गए, जहां उन्होंने 20 विकेट लिए. असल में 28 साल के इस खिलाड़ी ने बताया कि जब उन्हें पाक टीम में उनके सिलेक्शन के बारे में बताया गया, तो शुरू में उन्हें लगा कि यह एक प्रैंक है.

विज्ञापन

USA के खिलाफ उस्मान का शानदार प्रदर्शन

उस्मान तारिक ने अमेरिका के खिलाफ टूर्नामेंट के पाकिस्तान के दूसरे मैच में अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू किया. 190 के स्कोर का बचाव करते हुए, तारिक ‘ग्रीन आर्मी’ के लिए बॉलर्स में सबसे पसंदीदा बन गए. उन्होंने मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह और मोहम्मद मोहसिन के विकेट लिए और 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ