बुमराह का कमबैक, गिल-रिंकू का पत्ता साफ, Asia Cup 2025 के लिए हर्षा भोगले ने चुनी भारतीय टीम

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए हर्षा भोगले ने भारतीय टीम का स्क्वॉड चुना है। श्रेयस अय्यर की जहां वापसी हुई है, तो शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है।

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

Asia Cup 2025: मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने यूएई की सरजमीं पर खेले जाने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का चुनाव किया है। हर्षा ने अपनी टीम में जसप्रीत बुमराह को जगह दी है, लेकिन मोहम्मद सिराज उनके द्वारा चुने गए स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन

विकेटकीपर के तौर पर हर्षा ने संजू सैमसन पर भरोसा जताया है, जबकि जितेश शर्मा को उन्होंने बैकअप के तौर पर रखा है। एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होना है। वहीं, टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को करेगी।

विज्ञापन

हर्षा ने चुनी भारतीय टीम

हर्षा भोगले ने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को चुना है। इन दोनों के अलावा क्रिकेट एक्सपर्ट ने कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा पर भी भरोसा दिखाया है। वहीं, हर्षा की टीम में श्रेयस अय्यर लंबे समय बाद टी-20 टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। विकेटकीपर के बैकअप के तौर पर उन्होंने जितेश शर्मा को अपनी टीम में जगह दी है।

तीन ऑलराउंडर को मिला मौका

हर्षा ने अपने टीम में तीन ऑलराउंडर को जगह दी है। उन्होंने अपनी टीम में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को रखा है। अक्षर ने पिछले कुछ समय में बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, हार्दिक पांड्या इस फॉर्मेट में अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन

इन गेंदबाजों को दी जगह

तेज गेंदबाजी में हर्षा भोगले ने जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी को चुना है। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी उन्होंने कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई के कंधों पर सौंपी है। कुलदीप-बिश्नोई का साथ अक्षर या सुंदर में से एक गेंदबाज देता हुआ नजर आएगा।

हर्षा भोगले द्वारा चुनी गई भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ