IND vs AFG: तीसरे वनडे में 'अग्निपरीक्षा', रोहित शर्मा समेत इन 3 स्टार्स पर लटकी तलवार, एक गलती और टीम इंडिया से छुट्टी!

IND vs AFG, 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे चेन्नई में होने जा रहा है. कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनकी टीम में जगह पर खतरा मंडरा रहा है और तीसरे वनडे में वो फेल हुए, तो आगे जाकर वो टीम से बाहर भी हो सकते हैं.

Rohit Sharma Team India (1)

रोहित की जगह पर खतरा! (Image: AI Generated)

IND vs AFG, 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे चेन्नई में होने जा रहा है. टीम इंडिया ने इस वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. टीम इंडिया का लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है और अभी से कोच और कप्तान सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. टीम इंडिया में कुछ कुछ खिलाड़ियों की जगह वनडे टीम में लगभग पक्की मानी जा रही है. भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है और अगर अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में वो फेल हुए, तो वनडे स्क्वाड से बाहर भी हो सकते हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा काफी सालों से भारत की वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं. हालांकि, रोहित की जगह पर अब खतरा मंडरा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैनेजमेंट के मन में विराट कोहली के 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर कोई शंका नहीं है लेकिन रोहित शर्मा का सिलेक्शन प्रदर्शन के आधार पर होगा. रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में दो मैचों में 64 रन बनाए हैं. उन्हें अब तीसरे वनडे में खुद को साबित करना होगा, वरना टीम इंडिया में उनकी जगह खतरे में आ जाएगी.

विज्ञापन

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव का प्रदर्शन IPL 2026 में बेहद निराशाजनक रहा था और अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भी वो विकेट नहीं झटक पाए. कुलदीप की भारतीय टीम में जगह पर खतरा मंडरा रहा है. हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई और शिवांग कुमार जैसे युवा खिलाड़ी वनडे प्रारूप खेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. भविष्य को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उनकी ओर रुख कर सकती है. ऐसे में कुलदीप को तीसरे वनडे में खुद को साबित करना होगा.

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे और विराट कोहली के बाहर होने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली. जायसवाल को दूसरे वनडे में खेलने का मौका मिला लेकिन वो 4 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे वनडे में जायसवाल को खुद को साबित करना होगा, वरना वह टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ