GT20 Canada: एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे 43 साल के शाहिद अफरीदी, इस टीम की ओर से मचाएंगे धमाल

Shahid Afridi

Shahid Afridi

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बूम-बूम शाहिद अफरीदी एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे। शाहिद 20 जुलाई से 6 अगस्त तक होने वाली आगामी ग्लोबल टी20 लीग कनाडा में एक बार फिर एक्शन में दिखेंगे। अफरीदी को टोरंटो नेशनल्स ने अपने मार्की खिलाड़ी के रूप में चुना है। ऑलराउंडर ने आखिरी बार लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में कतर में खेला था जहां उन्होंने अपनी टीम एशियन लायंस को खिताबी जीत दिलाई थी।

शोएब मलिक, मोहम्मद रिजवान भी आएंगे नजर

अफरीदी के अलावा दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक भी लीग के तीसरे संस्करण में खेलेंगे। मलिक मिसिसॉगा पैंथर्स के लिए आइकन प्लेयर के रूप में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान वैंकूवर नाइट्स के लिए खेलेंगे। अन्य प्रमुख पाकिस्तानी खिलाड़ियों में इफ्तिखार अहमद, अब्दुल्ला शफीक, आजम खान और जमान खान शामिल हैं। बता दें कि शाहिद अफरीदी अपने गगनचुंबी छक्के ठोकने के लिए मशहूर हैं। ग्लोबल टी-20 लीग 20 जुलाई से छह अगस्त तक खेली जाएगी।

GT20 कनाडा में पाकिस्तानी खिलाड़ी

वैंकूवर नाइट्स: मोहम्मद रिजवान (आइकन)

मिसिसॉगा पैंथर्स: शोएब मलिक (आइकन), आजम खान, शाहनवाज दहनी

सरे जगुआर: इफ्तिखार अहमद (मार्की), मुहम्मद हारिस

टोरंटो नेशनल्स: शाहिद अफरीदी (मार्की), जमान खान, सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक

ब्रैम्पटन: हुसैन तलत, उसामा मीर

मॉन्ट्रियल: अब्बास अफरीदी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ