दिग्गजों की मौजूदगी में अमेरिका में फिर लगेंगे चौके-छक्के, क्रिकेट फैंस की बढ़ने वाली है धड़कन
GCL Teams, Schedule & Details: ग्लोबल क्रिकेट लीग की शुरुआत 24 अक्टूबर 2025 से होने वाली है और फाइनल 2 नवंबर को होगा. अमेरिका में ये टूर्नामेंट देखने को मिलेगा. हरभजन सिंह और शिखर धवन जैसे कई सारे नामी खिलाड़ी ग्लोबल क्रिकेट लीग खेलते हुए नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट का शेड्यूल, टीमों के नाम और हिस्सा लेने वाले सभी बड़े प्लेयर्स की जानकारी अब सामने आ गई है.
Global Cricket League Details: ग्लोबल क्रिकेट लीग की शुरुआत 24 अक्टूबर 2025 से होने वाली है. इस टूर्नामेंट में भारतीय सुपरस्टार्स एक्शन में नजर आएंगे. दुनिया के कई सारे लोकप्रिय क्रिकेटर भी अपना जलवा बिखेरेंगे. ग्लोबल क्रिकेट लीग के आयोजकों ने बता दिया है कि एक्शन में कोई कमी नहीं होगी. इस लीग का मुख्य लक्ष्य अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देना है, ताकि वहां के दर्शकों के बीच इस खेल में अपनी रुचि दिखाए. हरभजन सिंह, शिखर धवन जैसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर्स GCL में खेलते हुए नजर आएंगे.
विज्ञापन
GCL में होंगे कुल 18 मैच
ग्लोबल क्रिकेट लीग की शुरुआत 24 अक्टूबर 2025 से होगी. ये टूर्नामेंट 2 नवंबर 2025 तक चलने वाला है. बता दें कि अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में सभी मैचों का आयोजन होगा. टूर्नामेंट का पहला मैच ह्यूस्टन राइडर्स और न्यूयॉर्क लिबर्टी के बीच होगा. सेमीफाइनल मुकाबलों का आयोजन 1 नवंबर 2025 को होगा. फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा. GCL में कुल 18 मैचों का आयोजन होने वाला है.
ग्लोबल क्रिकेट लीग में दुनिया भर के बड़े-बड़े क्रिकेटर्स खेलते हुए नजर आएंगे. हरभजन सिंह, शिखर धवन, प्रवीण कुमार, मोहम्मद नबी, इमरान ताहिर, शॉन मार्श, असघर अफगान, जेसी राइडर, आंद्रे फ्लेचर, शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर, हजरतुल्लाह जजाई, थिसारा परेरा समेत कई नामी प्लेयर्स GCL में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे.