Possible Changes Team India Playing 11 vs WI

IND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा IN, जसप्रीत बुमराह OUT! दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

Possible Changes Team India Playing 11: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर 2025 को होने वाला है. टीम इंडिया ने पहला मैच जीत लिया था और अब वो दूसरे मुकाबले में कुछ बदलाव कर सकते हैं. टीम के पास दो बड़े चेंज करने का मौका है. जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले आराम दिया जा सकता है. इसके अलावा बल्लेबाजी क्रम में भी चेंज हो सकता है.

Team India Possible Playing 11 vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट का आयोजन 10 अक्टूबर 2025 को होगा. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला भारत ने ढाई दिनों में जीत लिया. अब दूसरे मुकाबले में भी जीत के इरादे से टीम इंडिया उतर सकती है. गिल एंड कंपनी हर मामले में वेस्टइंडीज से बेहतर है और उन्होंने पहला मैच जीत भी लिया है. ऐसे में कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है.

विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव हो सकते हैं. जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा बनने वाले हैं और वो 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में नजर आएंगे. ऐसे में उन्हें गौतम गंभीर द्वारा आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में एंट्री हो सकती है. इसके अलावा टीम में एक और बड़ा बदलाव हो सकता है. साई सुदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला. उन्हें बाहर किया जा सकता है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ