---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: ‘मैं जो कहता हूं खुले तौर पर कहता हूं’ कोहली को लेकर फैलाए अफवाह पर भड़के गौतम गंभीर

Gautam Gambhir के नाम से वायरल पोस्ट में कोहली को लेकर दिए बयान पर गौतम भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा कि मैं छिपा कर कुछ नहीं कहता हूं।

---विज्ञापन---

ODI World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने कमाल की पारी खेली थी। उन्होंने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाया, बल्कि अपना दोहरा शतक भी पूरा कर लिया। जब मैक्सवेल 195 के स्कोर पर थे, तब उन्होंने जीत का छक्का लगाया, इसके साथ ही उसका डबल सेंचुरी भी बन गया। इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली को लेकर पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पोस्ट के मुताबिक गौतम गंभीर ने कहा है कि अगर मैक्सवेल की स्थान पर कोहली होते, तो वह 15 के स्कोर पर सिंगल लेते। इस पोस्ट पर गौतम गंभीर भड़क उठे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Timeout Controversy: बुरा फंसे शाकिब अल हसन, बांग्लादेश के कोच भी हुए कप्तान के खिलाफ

मैं कोई बयान छुपाकर नहीं देता- गंभीर

---विज्ञापन---

गौतम गंभीर इस वायरल पोस्ट पर भड़क उठे हैं। गौतम गंभीर हमेशा से अपने बेवाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। गौतम ने पोस्ट को लेकर कहा कि मैं जो भी कहता हूं खुले तौर पर कहता हूं। मेरे हवाले से जो बयान सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं वह बकवास है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरीके से फर्जी पोस्ट पर विश्ववास न करें। मैं कोई भी बयान छुपाकर नहीं देता हूं, जो बोलता हूं सामने बोलता हूं।

ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: PCB ने इंजमाम का इस्तीफा किया मंजूर, कौन बनेगा अगला Chief Selector?

---विज्ञापन---

गंभीर का बयान अक्सर होता है वायरल

बता दें कि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच हमेशा से थोड़ी-बहुत तीखी नोंक-झोंक देखने को मिलती है। आईपीएल हो या फिर इंटरनेशलन मैच कोहली को लेकर गंभीर का बयान काफी वायरल होता है। यही कारण है कि जब मैक्सवेल ने दोहरा शतक लगाया, तो गंभीर के हवाले से फर्जी पोस्ट वायरल कर दिया गया कि विराट कोहली को लेकर गौतम गंभीर ने यह बयान दिया है।

First published on: Nov 09, 2023 01:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola