Rohit Sharma-Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच होने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच होने वाला है. BCCI ने भले ही इन रिपोर्ट्स को गलत बताया है लेकिन रोहित के फ्यूचर को लेकर फैंस के बीच अभी भी चिंता बनी हुई है. रोहित शर्मा और विराट कोहली का लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है. रोहित-विराट की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है. अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने दावा किया है कि रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी लॉर्ड्स में संन्यास ले सकते हैं.
‘रोहित के साथ विराट भी होंगे रिटायर…’
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने T20I से एक साथ संन्यास लिया था और टेस्ट क्रिकेट से भी दोनों का रिटायरमेंट लगभग एक साथ आया था. पूर्व पाक क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा के आखिरी वनडे मैच की रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘अगर आज रोहित शर्मा की बारी है, तो अगला नंबर विराट कोहली का भी हो सकता है. कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में जिस तरह अचानक संन्यास लिया था, उससे लगता है कि कहीं दोनों लॉर्ड्स में ही संन्यास का ऐलान न कर दें.’ बासित ने आगे कहा कि अगर उन पर दबाव डाला जाता है, तो फिर वो यह फैसला ले सकते हैं.
रोहित को रिटायर होते नहीं देखना चाहते बासित
बासित अली चाहते हैं कि रोहित शर्मा अभी क्रिकेट खेलना जारी रखें. उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें खेलते रहना चाहिए. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों में अपने प्रदर्शन के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए.’
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर! तीसरे वनडे की प्लेइंग 11 में बदलाव तय
BCCI ने रोहित शर्मा के आखिरी मैच पर क्या कहा?
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से बात करते हुए कहा, ‘मीडिया में रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मैं यह चीज साफ करना चाहता हूं कि इस बात की कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स में आखिरी वनडे खेलेंगे. रोहित शर्मा वनडे टीम का हिस्सा हैं और जब तक वे टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं, तब तक खेलते रहेंगे. लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा.’
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के संन्यास पर BCCI ने दिया बड़ा बयान, आखिरी वनडे मैच पर दिया जवाब
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
23 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
30 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines