रोहित शर्मा के संन्यास पर BCCI ने दिया बड़ा बयान, आखिरी वनडे मैच पर दिया जवाब

Rohit Sharma: रोहित शर्मा इंग्लैंड में खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में भाग ले रहे हैं. कहा जा रहा है कि वह 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे मुकाबले में अपना आखिरी मैच खेलेंगे. लेकिन अब बीसीसीआई ने उनके आखिरी मैच पर बड़ा बयान दिया है.

Image Source X and AI

Image Source X and AI

Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेला जा रही है. सीरीज 1-1 से बराबर है. इस सीरीज में भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा भी हिस्सा ले रहे हैं. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रोहित अपने करियर का आखिरी वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेलेंगे. अब इस पर बीसीसीआई ने बड़ा बयान दिया है. बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने पहली बार रोहित के संन्यास की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के संन्यास की खबर पर BCCI का जवाब

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया कि मैनेजमेंट ने रोहित को आखिरी वनडे मैच खेलने के लिए कह दिया है. वह लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलने के लिए उतरेंगे. लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कुछ और ही कहा. पीटीआई से उन्होंने बात करते हुए कहा “रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मैं यह बात स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे. रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम का हिस्सा हैं, तब तक देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. दूसरे शब्दों में कहें तो, लॉर्ड्स में खेला गया वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा.”

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने भारत की कप्तानी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में की थी. उनकी अगुवाई में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराया था. अब इसी कसर को रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 में पूरा करना चाहते हैं. लेकिन सवाल ये है कि उन्हें भारत की ओर से खेलने का मौका मिलता है या नहीं. ये देखना दिलचस्प होने वाला है. फिलहाल बीसीसीआई ने उनके आखिरी वनडे मैच पर अपना बयान दे दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ