
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर! तीसरे वनडे की प्लेइंग 11 में बदलाव तय
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Washington Sundar Ruled Out: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले बड़ा झटका लगा है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. दूसरे वनडे में टीम इंडिया को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद भारतीय टीम में बदलाव की संभावना कम नजर आ रही थी. हालांकि, अब खबर आ रही है कि टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है और उनका सीरीज से पत्ता कट चुका है. इसी वजह से प्लेइंग 11 में बदलाव लगभग तय नजर आ रहा है.
वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे वनडे में बल्लेबाजी करते हुए हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिस वजह से वो दूसरी पारी में फील्डिंग करने नहीं आए थे. Cricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, सुंदर को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया है. वो सीरीज से बाहर हो चुके हैं. तीसरे वनडे में उनकी जगह कुलदीप यादव या प्रिंस यादव को खेलने का मौका मिल सकता है. बल्लेबाजी के मामले में भारतीय टीम थोड़ी कमजोर पड़ सकती है, लेकिन गेंदबाजी अटैक में सुधार हो सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: