वैभव सूर्यवंशी का तोड़ निकालने के लिए विदेशी क्रिकेटर्स ने बनाया व्हाट्सऐप ग्रुप, दिग्गज ने किया खुलासा- 'मिली सिर्फ नाकामी!'

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि उनका एक ग्रुप बना हुआ है, जहां वो वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी पता करने की कोशिश करते हैं लेकिन अब तक वो असफल रहे हैं.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के लिए विदेशी प्लेयर्स ने बनाया खास ग्रुप!

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है. वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी अब तक पता ही नहीं चल पाई है. अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है, जहां वो कई बार वैभव की कमजोरी ढूंढते हैं लेकिन उन सभी को सिर्फ नाकामी ही मिली है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के लिए बना है खास ग्रुप!

स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने शो पर बताया कि वैभव सूर्यवंशी का तोड़ निकालने के लिए उनका एक व्हाट्सऐप ग्रुप बना है. उन्होंने कहा, ‘मेरे पास एक व्हाट्सऐप ग्रुप है, जिसमें क्रिकेट से प्यार करने वाले मेरे कुछ दोस्त हैं. हर बार जब वो खेलने लगते हैं, तो 17 गेंदों में 43 बना तक बना देते हैं. हम हमेशा यह सोचते हैं कि हमने उन्हें बाउंसर या यॉर्कर से आउट करने का तरीका ढूंढ लिया है लेकिन हम गलत साबित होते हैं.’

विज्ञापन

‘वैभव सूर्यवंशी एक कदम आगे रहते हैं…’

जोस बटलर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी हमेशा अन्य खिलाड़ियों से एक कदम आगे रहते हैं. उन्होंने कहा, ‘पिछले मैच में भी वैभव सूर्यवंशी ने खूब छक्के जड़े. वो क्रिस गेल के बाद सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं. मैंने उन्हें पावरप्ले में बल्लेबाजी करते हुए देखा है. वो हर दूसरी गेंद पर बाउंड्री जड़ देते हैं. वैभव हर किसी से एक कदम आगे हैं.’

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 13 मैचों में हिस्सा लिया है और अब तक कुल 579 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी का औसत 44.53 का रहा है और उन्होंने 236.32 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. इस सीजन उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं. उन्होंने इस सीजन 50 चौके और 53 छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ