---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘ऐसे कप्तानी से हटाना गलत…’, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने पर क्यों नाखुश हैं पूर्व चीफ सिलेक्टर

Team India T20 Captain: टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में नए कप्तानी की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है. सूर्यकुमार यादव को हटा टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की तरफ कप्तानी के लिए देख रही है. इस बात से पूर्व चीफ सिलेक्टर काफी नाराज नजर आ रहे हैं और उनके मुताबिक ये गलत फैसला हो सकता है.

---विज्ञापन---

Team India T20 Captain: इस साल टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया एक बार फिर से साल 2028 में होने वाले विश्व कप की तैयारियों में जुट चुकी है. इसके तहत टीम इंडिया में बीसीसीआई में बड़े बदलाव कप सकती है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव को हटाकर टीम मैनेजमेंट ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने का मन बना चुकी है. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर्स ने चिंता जाहिर की है. उनके मुताबिक सूर्या को इस तरह कप्तानी से हटाना एक गलत फैसला होगा. उन्होंने किस तर्क के साथ ये कहा आइए आपको बताते हैं. 

क्यों श्रेयस अय्यर के पक्ष में नहीं है पूर्व चीफ सिलेक्टर 

टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर ने आईएएनएस से हुए बातचीत में कहा, “इस मामल में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आप अपनी पहली टीम भेज रहे हैं या दूसरी? पहली टीम के साथ सूर्यकुमार यादव को इग्नोर करना सह नहीं होगा क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप का खिताब जिताया है. अगर आप सही तरीके से आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अगले पांच-छह महीनों में या अभी से किसी और को तैयार करना होगा. अक्षर पटेल उपकप्तान से उनकी तरफ भी देखा जा सकता था तो वहीं युवा खिलाड़ियों को भी तैयार किया जा सकता है. अगर ऐसे किसी खिलाड़ी की पहचान पर सूर्या की डिप्टी बनाया जाए तो ज्यादा सही रहेगा.”

---विज्ञापन---

कौन बन सकता है टीम इंडिया का कप्तान?

इसके बाद उनसे सवाल किया गया कि टीम इंडिया की कप्तानी के लिए और कौन दावेदार हो सकता है. इसके जवाब में उन्होंने कहा, “हार्दिक एक मजबूत दावेदार हैं। श्रेयस भी एक संभावित उम्मीदवार हैं। ईशान किशन, तिलक वर्मा और संजू सैमसन भी कतार में हैं.”

सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वो बल्ले से लगातार निराश कर रहे हैं. टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा. इसके बाद आईपीएल में उनको फॉर्म में वापसी करने का मौका था लेकिन खेले 14 मैचों में वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे. इसी के साथ टीम के बाकी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी स्थिति और मजबूत की है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- कप्तान बनाने से पहले BCCI ने श्रेयस अय्यर को दी बड़ी जिम्मेदारी! टीम सिलेक्शन में निभाएंगे अहम भूमिका?

First published on: Jun 05, 2026 01:19 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola