Shreyas Iyer: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। सिलेक्टर्स ने एक बार फिर हर किसी को चौंकाते हुए श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं दी है। शुभमन गिल की टी-20 टीम में वापसी हुई है, लेकिन अय्यर सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में नाकाम रहे है।

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में लगातार धांसू प्रदर्शन और फिर आईपीएल 2025 में भी अपनी बैटिंग से महफिल लूटने के बावजूद अय्यर को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है। श्रेयस का नाम टीम में ना होने की वजह से सोशल मीडिया पर फैन्स भड़क पड़े हैं।

विज्ञापन

अय्यर फिर हुए नजरअंदाज

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बावजूद श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 की टीम से इग्नोर कर दिया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अय्यर भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके साथ ही सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी अय्यर का बल्ला खूब गरजा था।

उन्होंने 9 मैचों में 188 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 345 रन ठोके थे। वहीं, आईपीएल 2025 में भी अय्यर अपनी बैटिंग और कप्तान से महफिल लूटने में सफल रहे थे। उन्होंने 17 मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 604 रन ठोके थे।

विज्ञापन

फैन्स का फूटा गुस्सा

लगातार धांसू प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस अय्यर का नाम एशिया कप 2025 की टीम में नहीं है। अय्यर को नजरअंदाज किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है। फैन्स ने सिलेक्टर्स को जमकर लताड़ लगाई है। वहीं, कुछ फैन्स ने अय्यर के लिए भावुक मैसेज भी लिखा है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ