England vs New Zealand, 1st Test Live Streaming: आयरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट खेलने के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 04 जून से हो रही है. इंग्लैंड की मेजबानी में कीवी टीम किस तरह की प्रदर्शन कर पाएगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा. इंग्लैंड के लिए कप्तानी बेन स्टोक्स कर रहे हैं तो वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लैथम के हाथों में होगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं.

ये भी पढ़िए- Pakistan vs Australia 3rd ODI Live Streaming: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया, जानें कब और कहां देखें लाइव एक्शन

---विज्ञापन---

इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला 04 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा तो इसके आधे घंटे पहले मैच का टॉस होगा.

---विज्ञापन---

इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगा. 

---विज्ञापन---

इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स सोनी नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर इसका लाइव टेलीकास्ट होगा तो वहीं ओटीटी पर मैच को देखने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा. 

---विज्ञापन---

इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जोश टोंग, ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डैरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, नाथन स्मिथ, ज़ाकरी फाउल्क्स, ब्लेयर टिकनर, विलियम ओ'रूर्क, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, काइल जैमीसन, मैट हेनरी

ये भी पढ़िए- दर्द में खेलकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन, स्कैन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा