---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 World Cup से पहले इंग्लैंड का हुआ बुरा हाल, श्रीलंका के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखरा बैटिंग ऑर्डर

SL vs ENG 3rd T20I: श्रीलंका के घर में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का बुरा हाल हुआ है. तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लिश टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. दुष्मंत चमीरा ने कहर बरपाते हुए 5 विकेट चटकाए.

---विज्ञापन---

SL vs ENG 3rd T20I: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप हुआ है. श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लिश टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 128 रन ही बना सकी.

टीम की तरफ से सैम करन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके दम पर इंग्लैंड गिरते-पड़ते हुए 100 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही. श्रीलंका की तरफ से दुष्मंत चमीरा ने अपनी आग उगलती हुई गेंदों से जमकर कहर बरपाया और सिर्फ 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इस फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ यह इंग्लैंड का तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर भी है.

---विज्ञापन---

इंग्लैंड के बल्लेबाजों का सरेंडर

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, उनका यह फैसला एकदम गलत साबित हुआ. बेन डकेट गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे. इसके बाद जैकब बेथेल भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 3 रन बनाकर चलते बने. टॉम बैंटन भी सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान हैरी ब्रूक भी बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे और उनके खाते में 4 रन आए. 34 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही इंग्लिश टीम को जोस बटलर भी मझधार में छोड़ गए. बटलर 21 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए.

60 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड का 100 रनों का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल नजर आ रहा था. हालांकि, इसके बाद सैम करन और लियाम डॉसन ने मोर्चा संभाला और टीम को किसी तरह से 100 के पार पहुंचाया. डॉसन 14 रन बनाकर आउट हुए. सैम करन एक छोर संभालकर खड़े रहे और 48 गेंदों में 58 रनों की दमदार पारी खेली.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय बल्लेबाज जो T20 World Cup 2026 में ठोक सकते हैं शतक, खत्म होगा 16 साल का सूखा!

दुष्मंत चमीरा ने बरपाया कहर

श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में दुष्मंत चमीरा ने अपनी आग उगलती हुई गेंदों से जमकर कहर बरपाया. चमीरा के आगे इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से बेबस नजर आया. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 24 रन खर्च करते हुए 5 बड़े विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, मथीशा पथिराना ने भी महज 27 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.

First published on: Feb 03, 2026 09:54 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola