India vs England : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। यह मैच 2 फरवरी से शुरू होगा। इससे पहले हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा पहली बार हुआ था कि पहली पारी में 190 रन की बढ़त के बावजूद रोहित की टीम को हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले ही अंग्रेजों ने अपनी चाल चलनी शुरू कर दी है। दरअसल पांच टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद पूर्व इंग्लिश खिलाड़ियों ने बयान बाजी शुरू कर दी हैं। तो एक दिग्गज ने तो यहां तक कह दिया था इंग्लैंड भारत को उसी के घर में 0-5 से हराकर सीरीज पर कब्जा करेगा।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: इंजरी के बाद NCA पहुंचे रवींद्र जडेजा ने शेयर किया पोस्ट, क्या तीसरे टेस्ट में होगी वापसी?
5-0 से जीतेगा इंग्लैंड
वहीं एक दिग्गज ने तो रोहित शर्मा की कप्तानी पर ही सवाल उठाते हुए कह दिया की रोहित की कप्तानी पहले टेस्ट में काफी साधारण दिखाई दी। चलिए आपको बताते हैं उन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दूसरे टेस्ट से पहले शब्दों के बाण छोड़ने शुरू कर दिए हैं। भारत को हैदराबाद में 28 रन से पटखनी दी थी। उसके बाद पूर्व दिग्गज स्पिनर मोंटी पनेसर ने पांच टेस्ट मैच की सीरीज को लेकर कहा ”अगर इंग्लैंड की टीम आने वाले मैचों में भी इसी प्रकार से खेलती रहीं तो वह भारत में 0-5 से सीरीज जीत सकती है। लेकिन उसके लिए ओली पोप और टॉम हार्टली को पहले टेस्ट की तरह ही आने वाले मैचों में भी दमदार प्रदर्शन करना होगा।”
मोंटी ने ओली पोप की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की और कहा ”पहली पारी में 190 रन से पिछड़ने के बाद सबको लगा था कि भारत यह मैच आसानी से जीत लेगा, लेकिन ओली पोप की बल्लेबाजी ने सब कुछ बदल दिया। जब ओली पोप बैटिंग कर रहे थे उस समय कप्तान रोहित शर्मा के पास उनकी बल्लेबाजी का कोई तोड़ नहीं था।”
ये भी पढ़े-विशाखापट्टनम के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
स्टीव हार्मिसन ने रोहित की कप्तानी पर उठाए सवाल
मोंटी पनेसर के बाद इंग्लैंड के ही एक और दिग्गज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने भी रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े किए। स्टीव हार्मिसन ने रोहित की कप्तानी को लेकर कहा ”पहली पारी में रोहित शर्मा ने कमाल की कप्तानी की थी, लेकिन दूसरी पारी में रोहित की कप्तानी बेहद साधारण नजर आई।” बता दें कि भारत ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 231 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन टीम इंडिया सिर्फ 202 रन पर ही सिमट गई थी।
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
40 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
46 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines