India vs England Hyderabad test Harbhajan Singh India trapped in own trap

IND vs ENG: 'भारत अपने ही जाल में ना फंस जाए', दूसरे टेस्ट से पहले हरभजन सिंह को हो रही चिंता

India vs England: भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि कहीं विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम अपने ही जाल में ना फंस जाए। चलिए बताते हैं गेंदबाज ने ऐसा क्यों कहा।

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से शुरू होने वाला है। यह मैच विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जाएगा। वैसे तो यह मैदान भारत के लिए काफी लकी है, लेकिन फिर भी दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को भारतीय टीम की चिंता सता रही है। भारत पहले ही हैदराबाद टेस्ट मैच हार चुका है, ऐसे में अगर टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में भी हार मिलती है, तो यह भारत के लिए बड़ा झटका होगा। इस मैच से पहले हरभजन सिंह ने जो बयान दिया है, वह सुर्खियों में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाखापट्टनम में बनेगी टर्निंग पिच

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर हैरान कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे डर लग रहा है कि कहीं भारतीय टीम विशाखापट्टनम टेस्ट में अपने ही जाल में ना फंस जाए। हरभजन ने कहा कि भारत ने जडेजा की जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है। कुलदीप यादव पहले ही बेंच पर बैठे हैं, बावजूद इसके जडेजा के बाहर जाने पर एक और स्पिनर को टीम में शामिल किया गया है। इससे साफ है कि यह पिच स्पिनरों के हिसाब से बनाई जाएगी और यह पिच घुमावदार होगी। इससे मुझे यह डर सता रहा है कि कहीं भारत को अपनी ही चाल भारी ना पड़ जाए।

विज्ञापन

भारत कैसे अपने ही जाल में फंस सकता है

हरभजन ने कहा कि विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की बल्लेबाजी लाइनअप काफी कमजोर लग रही है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पहले ही 2 मैचों से बाहर हो गए हैं। केएल राहुल भी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। जडेजा ने पहले मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन दूसरे टेस्ट से वह भी बाहर हो गए हैं। शुभमन गिल का बल्ला भी खामोश है। श्रेयस अय्यर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है।

विज्ञापन

ऐसे में हरभजन ने कहा कि भारतीय टीम में दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के अलावा एक भी अनुभवी बल्लेबाज नहीं है। भारतीय टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही खेलते दिखेंगे, उन्हें अच्छी बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी पिच की जरूरत होगी, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच के लिए टर्निंग पिच बनाने की उम्मीद है। इससे कहीं ऐसा ना हो जाए कि भारतीय टीम ही इस जाल में फंस जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ