IND vs PAK: इस्लामाबाद में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, लंबे इंतजार के बाद होगी जंग

India vs Pakistan Davis Cup: भारत और पाकिस्तान की टीमें लंबे इंतजार करीब 60 साल के बाद इस्लामाबाद में डेविस कप का मुकाबला खेलने उतरेंगी।

India vs Pakistan Davis Cup Tennis Match Islamabad After 60 Years

India vs Pakistan Davis Cup Tennis Match Islamabad After 60 Years (Image- X)

India vs Pakistan Davis Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच खेल के मैदान पर एक बार फिर से कांटे की टक्कर होने वाली है। हालांकि, इस बार यह जंग क्रिकेट फील्ड नहीं बल्कि टेनिस के कोर्ट पर होगी। लंबे इंतजार लगभग छह दशक के बाद भारतीय टेनिस टीम ने डेविस कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया है। 3 और 4 फरवरी को इस्लामाबाद के पाकिस्तान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी। डेविस कप के स्क्वॉड में प्रत्येक टीम के साथ 5-5 खिलाड़ी रहेंगे। जबकि सपोर्ट और कोच भी इसका हिस्सा होंगे। 1964 के बाद यह पहला ऐसा मौका होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीम का डेविस कप में एक-दूसरे से सामना होगा।

विज्ञापन

24 टीमों के बीच होगी जंग

आपको बता दें भारतीय टेनिस टीम वर्ल्ड ग्रुप 1 प्लेऑफ में पाकिस्तान की टीम से भिड़ेगी। इसमें कुल 24 नेशनल टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके बाद कुल 12 विजेता टीमें वर्ल्ड ग्रुप 1 में एंट्री करेंगी। जबकि हारने वाली टीमों को वर्ल्ड ग्रुप 2 में खेलना होगा। डेविस कप के एक मैच में पांच मुकाबले होते हैं। जिसमें चार सिंगल्स मुकाबले और एक डबल्स मुकाबला होता है। एक पूरे मैच को जीतने के लिए टीम को कम से कम तीन मुकाबले जीतने होते हैं। भारत के लिए 1966, 1974 और 1987 का डेविस कप शानदार रहा है। इन तीनों साल में भारत रनर अप रहा है।

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच कब हुई आखिरी जंग

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी जंग 2019 में हुई थी। उस मैच को टीम इंडिया ने 4-0 से जीता था। भारत के मौजूदा स्क्वॉड में पूर्व खिलाड़ी रोहित राजपाल टीम के साथ बतौर नॉन प्लेइंग कप्तान थे, जबकि जीशान अली टीम के कोच हैं। लेकिन मंगलवार को जानकारी आई कि रोहित ने अपना नाम पर्सनल रीजन देकर वापस लिया है। अब जीशान अली ही टीम के नॉन प्लेइंग कप्तान भी होंगे। साथ ही टीम की सबसे बड़ी चिंता है कि रोहन बोपन्ना भी इस बार नहीं हैं। बोपन्ना ने पिछले साल ही डेविस कप से रिटायरमेंट ले लिया था। जबकि हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन में वह 43 साल की उम्र में डबल्स का खिताब जीते और ऐसे करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए चुनौती

बोपन्ना के अलावा स्टार खिलाड़ी सुमित नागल भी इस स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा ससिकुमार मुकुंद अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं। जबकि मौजूदा स्क्वॉड में शामिल हैं रामकुमार रामानाथन और साकेत मिनेनी जिन्होंने एशियन गेम्स 2023 के डबल्स इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं लंबी इंजरी के बाद यूकी भांबरी वापसी कर चुके हैं। वापसी के बाद वह अच्छी लय में भी दिखे हैं। इसके अलावा एन श्रीराम बालाजी और निकी पूनाचा भी इस टीम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ