---विज्ञापन---

ENG vs IND: संजू सैमसन IN, तिलक वर्मा OUT… चौथे टी20 के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

ENG vs IND: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 9 जुलाई को खेला जाएगा. इस मैच पर हर किसी की नजर बनी हुई है. टीम इंडिया लगातार हार के बाद इस मैच में अलग प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है. संजू सैमसन की टीम में दोबारा वापसी हो सकती है. आइए देखते हैं कि संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है.

---विज्ञापन---

ENG vs IND: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला अहम होगा. टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगी तो वहीं इंग्लिश टीम इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. इस मैच के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव कर सकती है, जिसके तहत संजू सैमसन की वापसी हो सकती है. 

तिलक वर्मा की प्लेइंग 11 से हो सकती है छुट्टी

वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया ने अपनी स्थिति साफ कर दी है. टीम उनको लंबे समय तक मौका देना चाहती है. ऐसे में एक बार फिर से इस मैच में वो ही टीम के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. इसके बाद ईशान किशन का नंबर तय है. टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का फॉर्म टीम के लिए चिंता का कारण है. चौथे टी20 उनको प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह संजू की प्लइंग 11 में एंट्री हो सकती है.

---विज्ञापन---

गेंदबाजी में भी होगा बदलाव?

अभी तक इस सीरीज में टीम इंडिया की गेंदबाजी भी पूरी तरह से साधारण ही नजर आई है. ऐसे में चौथे टी20 के लिए इसमें भी बदलाव देखने को मिल सकता है. स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. सुदंर के टीम में आने से गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी को भी गहराई मिलेगी. तेज गेंदबाजी की कमान हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव के हाथों में होगी. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- ENG vs IND: जोस बटलर ने चकनाचूर किया 19 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने इंग्लैंड के पहले विकेटकीपर

First published on: Jul 09, 2026 09:55 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola