ENG vs IND: जोस बटलर ने चकनाचूर किया 19 साल पुराना रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने इंग्लैंड के पहले विकेटकीपर

ENG vs IND: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कमाल का प्रदर्शन किया है. भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उनका बल्ला तो जमकर गरजा ही साथ ही उन्होंने विकेट के पीछे से इतिहास रचने का काम किया. वो ऐसा कारनामा करने वाले पहले इंग्लिश विकेटकीपर बन चुके हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs IND: टीम इंडिया के खिलाफ मैच में इंग्लैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए लगातार 2 मैचों में जीत हासिल कर ली है. दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम ने 125 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. इस मैच में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रचने का काम किया. उन्होंने 19 साल पुराने एक कीर्तिमान को चकनाचूर करते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया. ऐसा करने वाले वो इंग्लैंड के पहले विकेटकीपर बन चुके हैं. आइए आपको भी बताते हैं बटलर के इस रिकॉर्ड के बारे में…

विज्ञापन

ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बने बटलर

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 202 रनों की पीछा करते हुए महज 76 रन पर ही ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के विकेट हासिल करने में जोस बटलर ने भी अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस मैच में 5 विकेट में अपना योगदान दिया. वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को आउट किया. इसी के साथ वो एक टी20 मैच में विकेट के पीछे से सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं. टी20 इंटरनेशनल में वो विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनके आगे अब बस न्यूजीलैंड के मिचेल हे का नाम है. उन्होंने एक मैच में 6 विकटों में अपना योगदान दिया था. 

विज्ञापन

इंग्लैंड से हासिल की अजेय बढ़त

इंग्लैंड की टीम ने सीरीज के 2 मैचों में जीत हासिल कर टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. इंग्लिश टीम अगर अगले 2 मैचों में से केवल एक मैच में भी जीत हासिल कर लेती है तो सीरीज अपने नाम कर लेगी. टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ये लगातार दूसरी सीरीज हार होगी. आयरलैंड के बाद इंग्लैंड दौरे पर भी हार टीम इंडिया की टेंशन बढ़ाने का काम करेगी. साल 2024 में टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद से लेकर साल 2026 में हुए टी20 विश्व कप तक टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एक भी सीरीज नहीं हारी थी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ