---विज्ञापन---

ENG vs AFG: क्या बात-क्या बात! जोस बटलर के एक हाथ का कमाल, बाईं ओर लगाई छलांग और लपक लिया अविश्वसनीय कैच, देखें वीडियो

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में क्रिकेट के अद्भुत नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा शनिवार को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर जोस बटलर ने ऐसा अविश्वसनीय कैच लपका कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। ये नजारा 16वें ओवर में देखने […]

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में क्रिकेट के अद्भुत नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा शनिवार को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर जोस बटलर ने ऐसा अविश्वसनीय कैच लपका कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। ये नजारा 16वें ओवर में देखने को मिला।

नबी ने मारना चाहा चौका 

हुआ यूं कि अफगानिस्तान के 4 विकेट महज 82 रन पर गिर चुके थे। कप्तान मोहम्मद नबी बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करनी चाही। तीन रन बनाकर खेल रहे नबी को मार्क वुड ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद डाली तो कप्तान ने इसे ग्लांस शॉट लगाकर लॉन्ग लेग की ओर चौका मारना चाहा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि पीछे बटलर उनका क्या हाल करने वाले हैं।

---विज्ञापन---

बटलर ने दिखाई चीते सी फुर्ती 

जैसे ही नबी ने शॉट मारा, बॉल उड़ी लेकिन ये क्या! बटलर ने चीते सी फुर्ती दिखाई और बाईं ओर शानदार डाइव लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपक लिया। ये अविश्वसनीय कैच नबी के साथ ही क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर गया। ये कैच देखकर लगा मानो बटलर कह रहे हों ये मेरे बाएं ​हाथ का खेल है।

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप 

बहरहाल, इस मुकाबले में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम महज 112 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने यह लक्ष्य 18.1 ओवर में ही पूरा कर लिया। इंग्लैंड के गेंदबाज सैम कुरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में महज 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए। बटलर ने 18 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया।

First published on: Oct 22, 2022 11:27 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola