Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है. 6 सितंबर से होने वाले इस मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने रहेंगी. दोनों ही टीमों में कई सुपरस्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही सभी की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई है. हालांकि ईस्ट जोन की टीम वैभव सूर्यवंशी के कारण फिलहाल सभी की फेवरेट बनी हुई है. ऐसे में सभी इस टीम की प्लेइंग 11 को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा कर रहे हैं. 

बल्लेबाजी में नहीं होगा ज्यादा बदलाव 

सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी के ऊपर ही होने वाली है. सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मुकाबले में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. उससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सूर्यवंशी ने गेंद के साथ अच्छा किया था. अब फाइनल में वैभव गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही धमाल मचाना चाहेंगे. उनके साथी के रूप में घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार अभिमन्यु ईश्वरन का भी होना तय है. ईश्वरन लगातार बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 

---विज्ञापन---

नंबर 3 पर कुमार कुशाग्र का भी खेलना तय नजर आ रहा है. कुशाग्र का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है. लेकिन वो फाइनल में बल्ले के साथ धमाका करना चाहेंगे. वहीं नंबर 4 पर सुदीप कुमार घरामी का भी खेलना तय ही नजर आ रहा है. नंबर 5 पर ईस्ट जोन टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन खेलने वाले हैं. किशन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. अब फाइनल में और बेहतर करना चाहेंगे. नंबर 6 पर विराट सिंह मौजूद नजर आने वाले हैं. 

शाहबाज अहमद की वापसी तय 

स्पिन ऑलराउंडर के रूप में शाहबाज अहमद की वापसी तय नजर आ रही है. क्वार्टर फाइनल में उन्होंने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. अब फाइनल में भी उनसे उसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं उनके साथी के रूप में अनुकूल रॉय का भी खेलना पक्का है. रॉय भी पिछले 2 मैच से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऑलराउंडर के रोल में अभिजीत के सरकार को एक और मौका मिलने वाला है. 

---विज्ञापन---

हालांकि सभी की नजरें दिग्गज मोहम्मद शमी पर रहने वाली है. शमी ने पहले दोनों ही मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. अब फाइनल मुकाबले में भी वो इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे. शमी का साथ देने के लिए मुकेश कुमार भी मौजूद है. मुकेश कुमार ने भी अब तक दलीप ट्रॉफी 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. 

ये भी पढ़ें: सुरेश रैना ने खोला रिटायरमेंट का राज, बताया धोनी का हैरान कर देने वाला रिएक्शन

---विज्ञापन---

ईस्ट जोन टीम की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), विराट सिंह, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की खस्ता हालत पर मैथ्यू हेडन ने दिया बयान, कहा- एक पैर के अंगूठे पर खड़ी पाक टीम

---विज्ञापन---